Birth & Death Certificate Download Online at E-Olakh Portal

आज के समय में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बहुत ही जरूरी दस्तावेज़ होते हैं, जो स्कूल के लिए दाखिले से लेकर जरूरी कानूनी कार्यों तक, बहुत सारी जगहों पर काम आते हैं। अक्सर लोगों को यह दस्तावेज़ प्राप्त करने के लिए लंबी लंबी प्रक्रियाओं का सामना करना पड़ता है। 

लेकिन गुजरात सरकार ने E-Olakh पोर्टल के ज़रिए से ये काम बहुत ही आसान बना दिया है। क्योंकि इस पोर्टल पर से आप आसानी जनम से और मृत्यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। ऐसे में ये आर्टिकल आपको E-Olakh पोर्टल के बारे में सारी जानकारी प्रदान करेगा। इसलिए हमारे साथ लास्ट तक बने रहें। 

E Olakh Certificate Download

E-Olakh पोर्टल क्या है?

ई-ओलख पोर्टल भारत के गुजरात राज्य सरकार द्वारा नागरिकों को बर्थ सर्टिफिकेट और डेथ सर्टिफिकेट को डिजिटल बनाने और उन्हें नागरिको के लिए ऑनलाइन उपलब्ध करने की वेबसाइट है। यह वेबसाइट गुजरात राज्य के नागरिको को जन्म और मरण के सम्बंधित दस्तावेजों को डिजिटल रूप से देखने की और उपयोग करने की अनुमति देता है जिससे नागरिको को सरकारी दफ्तर पर न जाना पड़े।

गुजरात सरकार ने E-Olakh के नाम से ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है जिसकी मदद से आप जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बहुत ही आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। यानि आपको जरूरी सर्टिफिकेट भी मिल जाएंगे और आपको कहीं पर जाने की भी जरूरत नहीं। 

सबसे ख़ास बात ये है कि इसके लिए आपको किसी ख़ास पंजीकरण की भी जरूरत नहीं है। बस कुछ आवश्यक भरते ही आपका सर्टिफिकेट डाउनलोड हो जाएगा। कुल मिलाकर गुजरात सरकार ने इस पोर्टल द्वारा सरकारी सेवाओं को आसान और सुलभ बना दिया है। 

E-Olakh पोर्टल से मृत्य या जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड कैसे करें?

E-Olakh पोर्टल पर एप्लीकेशन नंबर और साल यह दो माहिती को इनपुट करके आप जन्म या मृत्यु का प्रमाणपत्र डाउनलोड कर सकते है। E-Olakh की मदद से मृत्य या फिर जनम प्रमाण पत्र डाउनलोड करना कोई मुश्किल काम नहीं है। बड़ी ही आसान प्रक्रिया के साथ E-Olakh पोर्टल से ये सर्टिफिकेट डाउनलोड किये जा सकते हैं जिसके बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी ये रही:

How to download birth certificate and death certificate from Eolakh.gujarat.gov.in?

  1. सबसे पहले E-Olakh पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। Eolakh.gujarat.gov.in – Link
  2. यहां पर होमपेज में तरह तरह के विकल्प मौजूद होंगे। इनमें से Download Certificate पर क्लिक कर दें। 
  3. E Olakh Portal
  4. अब एक नया पेज आपके सामने ओपन हो जाएगा। इसे थोड़ा नीचे की तरफ स्क्रॉल कीजिये। 
  5. अब इसमें सेलेक्ट करें कि आपको जनम प्रमाण पत्र डाउनलोड करना है या फिर मृत्यु प्रमाण पत्र। 
  6. E Olakh death and birth ceritificate
  7. साथ ही ये भी सेलेक्ट कीजिये कि आप प्रमाण पत्र मोबाईल नंबर के साथ डाउनलोड करना चाहते हैं या फिर एप्लीकेशन नंबर से। 
  8. कुछ अन्य जानकारी दर्ज करने के बाद Search Data पर क्लिक कर दें। 
  9. अगर आपने सारी जानकारी सावधानीपूर्वक और सही तरीके से दर्ज की है तो आपके प्रमाण पत्र की जानकारी उपलब्ध हो जाएगी। 
  10. इसके साथ ही Download का बटन दिया होगा जिसपर आपको क्लिक करना है। 
  11. इस तरह से आपके डिवाइस में प्रमाण पत्र डाउनलोड पूरा हो जाएगा। 

E-Olakh पोर्टल के लाभ एवं विशेषताएं 

देखा जाए तो E-Olakh पोर्टल ने काफी हद तक गुजरात निवासियों की ज़िंदगी को आसान बना दिया है। क्योंकि इस पोर्टल के हमें कई सारे खास लाभ और विशेषताएं मिलती हैं। तो चलिए इसके कुछ ऐसे लाभों पर चर्चा करते हैं, जिनके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए:

  • गुजरात राज्य के नागरिक घर बैठे ही इस पोर्टल पर से जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 
  • इससे आपके बहुत सारे समय और मेहनत की बचत होती है। 
  • E-Olakh पोर्टल 24/7 उपलब्ध रहता है। यानि चौबीसों घंटे में कभी भी सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं। 
  • सरल यूज़र इंटरफ़ेस होने की वजह से प्रमाण पत्र डाउनलोड करना बहुत ही आसान है। 
  • इसकी पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन और पेपरलैस है। 
  • आपका डेटा इस पोर्टल पर पूरी तरह से सुरक्षित रहता है। 

E-Olakh पोर्टल के लिए योग्यता 

दरअसल E-Olakh पोर्टल को इस्तेमाल करने के लिए आपको कुछ जरूरी शर्तों को पूरा करना होता है और ये जरूरी शर्तें बिलकुल भी मुश्किल नहीं हैं। तो ऐसे में अब हम इन जरूरी शर्तों के बारे में अच्छे से जानने वाले हैं:

  • आप गुजरात राज्य के मूल निवासी होने चाहिए। 
  • आधार कार्ड, मोबाईल नंबर के साथ अटैच होना चाहिए। 
  • इंटरनेट की थोड़ी बहुत जानकारी होनी चाहिए। 
  • इसके अलावा पोर्टल का इस्तेमाल करने के लिए अच्छा इंटरनेट कनेक्शन होना भी जरूरी है। 

E-Olakh Portal संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

E-Olakh Portal की आधिकारिक वेबसाइट कौनसी है?

E-Olakh Portal की आधिकारिक वेबसाइट https://eolakh.gujarat.gov.in/ है।

क्या गुजरात राज्य के अलावा किसी और राज्य के निवासी E-Olakh पर से प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं?

नहीं, केवल गुजरात राज्य के निवासी ही इस पोर्टल का लाभ उठा सकते हैं। 

जनम और मृत्यु प्रमाण पत्र के अलावा क्या E-Olakh पोर्टल पर से अन्य प्रमाण पत्र भी डाउनलोड कर सकते हैं?

फ़िलहाल तो इस पोर्टल से आप जनम और मृत्यु प्रमाण पत्र ही डाउनलोड कर सकते हैं। लेकिन भविष्य में इसमें और भी सेवाएं शामिल होने की उम्मीद है। 

क्या E-Olakh पोर्टल का उपयोग करना सुरक्षित है?

जी बिलकुल! एक सरकारी पोर्टल होने की वजह से E-Olakh का इस्तेमाल करना पूरी तरह से सुरक्षित है। 

Leave a Comment