PDDUAY – पंडित दीन दयाल उपाध्याय आवास योजना 2024

एक पक्का मकान आज के समय में इंसान की सबसे बड़ी जरूरतों में से एक है। पर आज भी आपको ऐसे बहुत सारे लोग मिल जाएंगे, जिनके पास अपना खुद का पक्का मकान तक नहीं है। कुछ ऐसे ही लोगों के लिए गुजरात सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय आवास योजना यानि PDDUAY लेकर आई है। 

इस योजना के अंतर्गत गुजरात राज्य में रह रहे आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है ताकि वे अपना पक्का मकान बना सकें। Yojanadarpan.com द्वारा प्रकाशित यह आर्टिकल में हम Pandit Din Dayal Upadhyay Awas Yojana के बारे में विस्तृत रूप से जानेंगे। 

पंडित दीन दयाल उपाध्याय आवास योजना क्या है?

पंडित दीन दयाल उपाध्याय आवास योजना गुजरात सरकार द्वारा चलाई जा रही सामाजिक कल्याण योजना है। इस योजना के तहत गुजरात के गरीब और जरूरतमंद लोगों को ताकि पक्का मकान बनाने के लिए ₹1,20,000 की सहायता राशि प्रदान की जाती है। 

इस पक्के मकान से न केवल रहने की स्थिति बदलती है, बल्कि पूरे परिवार के जीवन स्तर में भी सुधार आता है। सबसे ख़ास बात ये है कि यह योजना ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में उपलब्ध है। इसलिए दोनों ही क्षेत्रों के जरूरतमंद लोग इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। 

Pandit Din Dayal Upadhyay Awas का उद्देश्य 

कच्चा मकान, मिट्टी, घास, बांस और पथ्थर से बना होता है। कच्चे घर की मजबूती काम होती है और कुदरती आफत के दौरन उसमे रहना ठीक नहीं है। इसीलिए पक्के घर की अहमियत को मद्दे नज़र रखते हुए सरकार ने यह स्कीम जारी की है।

अगर सरल शब्दों में समझें तो पंडित दीनदयाल उपाध्याय आवास योजना का उद्देश्य है गुजरात के गरीब और जरूरतमंद लोगों को पक्के मकान (जो की इंट, सीमेंट, और लोहे से बना हो ) प्रदान करना ताकि समाज में वे सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन बिता सकें। क्योंकि पक्का मकान सिर्फ आशियाना ही नहीं होता, बल्कि ये जीवन में सुधार होता है। अगर सही तरीके से इस योजना को चलाया जाए तो इसकी मदद से गरीबी के चक्र को तोड़ा जा सकता है। 

डॉ. आंबेडकर आवास योजना 2024: Eligibility, Online Form, Documents

पंडित दीन दयाल उपाध्याय आवास योजना के लाभ और विशेषताएं 

अब अगर आपको लगता है कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय आवास योजना सिर्फ मकान बनाने के लिए राशि देने तक ही सीमित है तो आप गलत हैं। बल्कि इस योजना के और भी कई सारे लाभ और विशेषताएं हैं जिनपर हम नज़र डालेंगे:

  • लाभार्थियों को इस योजना के तहत पक्का मकान बनाने के लिए ₹1,20,000 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। 
  • तीन किस्तों  में यह सहायता राशि डीबीटी (DBT) के माध्यम से सीधा आवेदक के बैंक खाते में डाल दी जाती है। 
  • इस योजना के लिए आवेदन करना बहुत ही आसान है। 
  • पक्के मकान में रहने से स्वास्थ्य और स्वच्छता में सुधार होता है जिससे जीवन स्तर में भी सुधार होगा ही। 
  • मकानों के निर्माण की वजह से रोजगार के अवसर भी पैदा होते हैं। 

पंडित दीन दयाल उपाध्याय आवास योजना की पात्रता 

गुजरात के गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए पंडित दीन दयाल उपाध्याय आवास योजना वरदान से कम नहीं है। लेकिन यह सहायता हर किसी को नहीं मिलती। बल्कि इसका लाभ प्राप्त करने के लिए आपको कुछ पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा। चलिए इन पात्रता मानदंडों के बारे में जानते हैं:

  • आवेदक गुजरात का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक विचरती विमुक्त जाति से होना चाहिए।
  • आवेदक के परिवार की वार्षिक आय ₹6,00,000/- से अधिक नहीं होनी चाहिए। 
  • पक्का मकान बनाने के लिए आवेदक के पास प्लाट या जमीन पहले से उपलब्ध होनी चाहिए। 
  • यह प्लाट गांव या फिर शहर, कहीं भी हो सकता है। 
  • पिछड़े वर्ग के लोगों को इस योजना में प्राथमिकता दी जाएगी। 

पंडित दीन दयाल उपाध्याय आवास योजना Documents

पात्रता मानदंडों के साथ साथ गुजरात सरकार ने इस योजना के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज़ निर्धारित किये हैं ताकि इस योजना के दुरुपयोग को रोकने से बचा जा सके। तो ऐसे में अब हम इन सभी जरूरी दस्तावेज़ों के बारे में जानकारी प्राप्त करने वाले हैं:

  • आधार कार्ड 
  • वोटर आईडी कार्ड 
  • आय प्रमाण पत्र 
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मकान निर्माण स्वीकृति पत्र
  • भूमि/मकान का स्वामित्व
  • बैंक खाता विवरण 
  • भूमि का नक्शा

How to Apply for Pandit Din Dayal Upadhyay Awas Scheme?

अगर बात की जाए Pandit Din Dayal Upadhyay Awas Scheme की आवेदन प्रक्रिया की, तो आप नज़दीकी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के द्वारा आसानी से इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस आवेदन के लिए निम्न बताए गए स्टेप्स को फॉलो किया जा सकता है:

  1. सबसे पहले आपको अपने नज़दीकी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में जाना है। 
  2. The official website of Social Justice and Empowerment department is Esamajkalyan.gujarat.gov.in & Sje.gujarat.gov.in.
  3. वहां पर अधिकारीयों से योजना संबंधित फॉर्म प्राप्त करें। 
  4. इस फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी को सही सही दर्ज करें। 
  5. जरूरी दस्तावेज़ों को भी फॉर्म के साथ अटैच कर दें। 
  6. यह फॉर्म को अधिकारीयों के पास जमा करवा दें। 
  7. अब अधिकारी आपके द्वारा दी गई जानकारी की जानकारी की जाँच पड़ताल करेंगे। कुछ मामलों में अधिकारी आपकी जमीन को देखने भी आ सकते हैं। 
  8. आपके द्वारा दी जानकारी अगर सही पाई जाती है, तो आपके सहायता राशि आपके बैंक खाते में जमा कर दी जाएगी। 

पंडित दीन दयाल उपाध्याय आवास योजना Application Status कैसे चेक करें 

सफलतापूर्वक आवेदन करने के बाद आवेदकों के मन में अक्सर यह उत्सुकता रहती है कि उनके पंडित दीनदयाल उपाध्याय आवास योजना आवेदन की स्थिति कैसी है। इसीलिए अब हम इस Application Status को जानने के तरीके के बारे में जानेंगे:

  1. सबसे पहले Esamaj Kalyan Portal को अपने ब्राउज़र में ओपन कर लीजिये। 
  2. इसके होमपेज को थोड़ा सा स्क्रॉल करेंगे तो नीचे की तरफ आपको Know Your Application का विकल्प मिलेगा। इसपर क्लिक करें। 
  3. esamajkalyan Application status
    esamajkalyan Application status
  4. यहां पर अपने Application Number और Date of Birth दर्ज करें। बता दें कि आवेदन करते समय आपको एप्लीकेशन नंबर मिला होगा जिसे आपको दर्ज करना है। 
  5. इसके बाद Check Status के बटन पर क्लिक कर दें। 
  6. क्लिक करते ही आपका Pandit Din Dayal Upadhyay Awas Yojana Application Status पेज पर उपलब्ध हो जाएगा। 

पंडित दीन दयाल उपाध्याय आवास योजना सहायता की राशि कितनी है?

देखिए पंडित दीन दयाल उपाध्याय आवास योजना की सहायता ₹1,20,000 राशि जो है, वो तीन किस्तों  में दी जाती है और तीनों किस्तों  में अलग राशि होती है। इन तीनों किस्तों  के बारे में जानकारी आप निम्न विस्तार से देख सकते हैं:

पहली किस्त ₹40,000/-
दूसरी किस्त ₹60,000/-
तीसरी किस्त ₹20,000/-
कुल सहायता राशि  ₹1,20,000/-

जैसे जैसे आपके घर का निर्माण (Construction) होता है वैसे वैसे आपको किस्ते मिलती जाएगी।

Pandit Din Dayal Upadhyay Awas Yojana संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Pandit Din Dayal Upadhyay Awas Yojana का लाभ किसे मिलेगा?

गुजरात के गरीब और जरूरतमंद लोगों को Pandit Din Dayal Upadhyay Awas Yojana का लाभ मिलेगा। 

पंडित दीन दयाल आवास योजना के तहत कितनी सहायता राशि मिलेगी?

इस योजना के तहत कुल ₹1,20,000/- की सहायता राशि दी जाती है जो तीन किस्तों में होती है। 

Pandit Din Dayal Upadhyay Awas Yojana के लिए आवेदन कहां से कर सकते हैं?

अपने नज़दीकी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में जाकर आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

क्या इस योजना के लिए आवेदन करने की कोई समय सीमा भी है?

नहीं, साल भर में आप कभी भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

1 thought on “PDDUAY – पंडित दीन दयाल उपाध्याय आवास योजना 2024”

Leave a Comment