नारी सम्मान योजना 2024: आवेदन कैसे करें

हम सभी जानते हैं कि मध्य प्रदेश में इस समय भाजपा की सरकार राज कर रही है। इसी बीच कांग्रेस के नेता श्री कमलनाथ जी ने मध्य प्रदेश के लोगों से वादा कर दिया है कि अगर राज्य में कांग्रेस की सरकार आती है तो महिलाओं के लिए नारी सम्मान योजना की शुरुआत की जाएगी। 

इस योजना की मदद से महिलाओं को हर महीने ₹2000 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही महिलाओं को अन्य लाभ भी प्रदान किए जाएंगे। मध्य प्रदेश में नारी सम्मान योजना एक चर्चा का विषय बन गई है जिसके बारे में आज हम बात करेंगे। इसलिए यह आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

नारी सम्मान योजना

नारी सम्मान योजना क्या है?

नारी सम्मान योजना की घोषणा कांग्रेस नेता श्री कमलनाथ जी द्वारा वर्ष 2023 में की गई थी। उनका कहना है कि आने वाले समय में राज्य में जब कांग्रेस की सरकार आएगी तो इस योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश की पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2000 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

इसके अलावा महिलाओं को ₹500 प्रत्येक सिलेंडर खरीद पर सब्सिडी के रूप में भी दिए जाएंगे। इस आर्थिक सहायता के साथ महिलाऐं अपने दैनिक खर्चों को पूरा कर सकती हैं और बिना किसी आर्थिक परेशानी के घर-परिवार संभाल सकती हैं। 

नारी सम्मान योजना के लाभ एवं विशेषताएं 

मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए नारी सम्मान योजना बहुत सारे लाभ और विशेषताओं के साथ आने वाली हैं। अब हम उनमें से कुछ प्रमुख लाभ और विशेषताओं पर नज़र डालेंगे जिनके बारे में आपको आवश्य ही जानना चाहिए:

  • पात्र महिलाओं को इस योजना की मदद से हर महीने ₹2000 की आर्थिक सहायता मिलेगी।
  • साथ ही सिलेंडर खरीदने पर उन्हें ₹500 की सब्सिडी का भी लाभ होगा।
  • यह सहायता राशि सीधा महिलाओं के बैंक खाते में जमा कर दी जाएगी।
  • इससे महिलाऐं अपने रोजमर्रा के खर्चों को पूरा कर सकती हैं।
  • महिलाओं को किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा जिससे आत्मनिर्भर भारत को भी लाभ मिलेगा।
  • सरकार द्वारा घर-घर वालंटियर भेजे जाएंगे ताकि सभी महिलाऐं योजना का फॉर्म भर सकें।
  • इन सब के अलावा महिलाओं को बेहतर शिक्षण और रोज़गार अवसर भी प्रदान किए जाने वाले हैं।

नारी सम्मान योजना के लिए पात्रता मानदंड 

मध्य प्रदेश की सभी जरूरतमंद महिलाऐं नारी सम्मान योजना का लाभ उठा सकेंगी। लेकिन इसके लिए उन्हें कुछ पात्रता मानदंड शर्तों को पूरा करना होगा। तो आईए इस योजना की पात्रता मानदंड शर्तों के बारे में विस्तार से जानते हैं:

  • इस योजना का लाभ केवल महिलाओं को ही मिलने वाला है। 
  • आवेदक महिला मध्य प्रदेश की स्थायी निवासी होनी चाहिए। 
  • आयु आवेदक की 18 वर्ष से लेकर 60 वर्ष के बीच की होनी चाहिए। 
  • महिला की पारिवारिक वार्षिक आय 3.5 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
  • परिवार में से कोई भी व्यक्ति सरकारी पद पर नहीं होना चाहिए। 
  • शादीशुदा महिलाएं, तलाकशुदा महिलाएं, परित्यक्ता महिलाएं और विधवा महिलाएं भी इस योजना का लाभ उठा सकती हैं। 

नारी सम्मान योजना के लिए जरूरी दस्तावेज़ 

कांग्रेस नेता कमलनाथ जी चाहते हैं कि प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी तरीके से चलाया जा सके। इसलिए आवेदन के समय महिलाओं को कुछ जरूरी दस्तावेज़ जमा करना भी जरूरी होगा। निम्न आप देख सकते हैं कि यह जरूरी दस्तावेज़ कौन कौनसे हैं:

  • मोबाईल नंबर
  • आधार कार्ड 
  • निवास प्रमाण पत्र 
  • जाति प्रमाण पत्र (अगर उपलब्ध हो)
  • परिवार का आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • बैंक खाता विवरण

Nari Samman Yojana 2024 के लिए आवेदन कैसे करें?

फ़िलहाल तो इस योजना की केवल घोषणा ही की गई है। लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही इस योजना को लागू किया जाएगा। लागू होने के बाद महिलाऐं निम्न बताए तरीके के साथ इस नारी सम्मान योजना के लिए आवेदन कर पाएंगी:

  1. नारी सम्मान योजना के लिए सरकार घर-घर वालंटियर भेजेगी। 
  2. यह वालंटियर पात्र महिलाओं को फॉर्म देंगे। 
  3. फॉर्म में महिलाओं को मांगी गई सारी जानकारी सही तरीके से दर्ज करनी है। 
  4. आवश्यक दस्तावेज़ भी इसी फॉर्म के साथ अटैच कर देने हैं। इसके अलावा वालंटियर कुछ अन्य जानकारी भी मांग सकते हैं। 
  5. यह फॉर्म पूरा करने के बाद आपको वालंटियर के पास इसे जमा करवा देना है। 
  6. अब वालंटियर आपके द्वारा दी जानकारी की जांच-पड़ताल करेंगे। 
  7. अगर आप योग्य पाई जाती हैं तो आपको नारी सम्मान योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

नारी सम्मान योजना का उद्देश्य 

अगर आसान शब्दों में समझा जाए तो नारी सम्मान योजना का उद्देश्य मध्य प्रदेश की महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। इसीलिए योजना के तहत हर महीने उन्हें आर्थिक सहायता दी जाएगी ताकि उन्हें अपने रोजमर्रा के खर्चों के लिए किसी पर निर्भर ना रहना पड़े।

इससे महिलाऐं ना सिर्फ आर्थिक रूप से मज़बूत बनेंगी बल्कि समाज में वे सम्मान और बराबरी का स्थान भी प्राप्त करेंगी। इस तरह से नारी सम्मान योजना महिलाओं को सशक्त और स्वतंत्र बनाने का कार्य करने वाली है, लेकिन तब, जब कांग्रेस की सरकार आएगी।

Nari Samman Yojana संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

नारी सम्मान योजना कब लागू होगी?

कांग्रेस का कहना है कि जब मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी, तब नारी सम्मान योजना लागू की जाएगी। 

Nari Samman Yojana से मुझे कितनी सहायता मिलेगी?

महिलाओं को नारी सम्मान योजना की मदद से प्रति माह ₹2000 की सहायता राशि मिलेगी और प्रत्येक सिलेंडर खरीदने पर ₹500 की सब्सिडी मिलने वाली है। 

क्या पुरुष भी नारी सम्मान योजना का लाभ ले सकेंगे?

नहीं, जैसा कि इसके नाम से ही ज़ाहिर है कि नारी सम्मान योजना का लाभ केवल महिलाओं को ही मिलने वाला है। 

नारी सम्मान योजना की सहायता राशि कैसे मिलेगी?

नारी सम्मान योजना की सहायता DBT के माध्यम से सीधा महिलाओं के बैंक खाते में जमा की जाएगी।

Leave a Comment