नमो शेतकारी योजना: महाराष्ट्र के किसानो को Rs 6000 की सहायता

राज्य महाराष्ट्र में बड़ी संख्या में किसान रहते हैं जिनकी आय कृषि पर निर्भर है। ऐसे ही किसानों आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने नमो शेतकारी योजना की शुरुआत की है जिसके माध्यम से पात्र किसानों को ₹6000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

इस आर्टिकल में आपको नमो शेतकारी योजना के लाभ, विशेषताओं, पात्रता मानदंडों और जरूरी दस्तावेज़ों से लेकर इसकी आवेदन प्रक्रिया तक की सारी जानकारी मिलेगी। इसीलिए यह आर्टिकल को शुरुआत से लेकर अंत तक जरूर पढ़िए। 

नमो शेतकारी योजना: महाराष्ट्र

नमो शेतकारी योजना क्या है?

महाराष्ट्र सरकार ने वर्ष २०२३ में गरीब किसानो की आर्थिक सहायता के लिए नमो शेतकरी नाम से एक योजना जारी की जिसके अंतर्गत किसानो को हर साल ₹6000 की वित्तीय सहायता राशि मिलती है।

यह सहायता राशि किसानों को ₹2000 की तीन अलग-अलग किस्तों में मिलती है ताकि अलग-अलग समय पर इसका इस्तेमाल किया जा सके। हम सभी जानते हैं कि केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से किसानों की सहायता कर रही है। यानि अब इन दोनों योजनाओं की मदद से महाराष्ट्र किसानों को ₹12000 की सहायता राशि का लाभ होगा। 

नमो शेतकारी योजना के लाभ एवं विशेषताएं 

नमो शेतकारी योजना जो है, वो तरह तरह के ऐसे लाभ और विशेषताओं के साथ आती है जो किसानों के लिए इस योजना को एकदम खास बनाते हैं। आईए इस योजना के कुछ प्रमुख लाभ और विशेषताओं के बारे में जानते हैं:

  • इस योजना की मदद से महाराष्ट्र के किसानों को प्रति वर्ष ₹6,000 की आर्थिक सहायता राशि मिलती है। 
  • यह सहायता राशि किसानों को ₹2000 की तीन अलग-अलग किस्तों में मिलेगी। 
  • इस योजना के साथ पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेते हुए किसान प्रति वर्ष ₹12,000 की सहायता का लाभ ले सकते हैं। 
  • राशि का इस्तेमाल बीज, खाद, कीटनाशक, और अन्य आवश्यक सामग्री खरीदने के लिए किया जा सकता है। 
  • सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से सीधा किसानों के बैंक खाते में जमा कर दी जाती है। 
  • किसान इस योजना की मदद से मात्र ₹1 में फसल बीमा भी करवा सकते हैं। 
  • महाराष्ट्र सरकार ने इस योजना के लिए 6900 करोड़ रुपये का बजट तय किया है जिसका आप लाभ ले सकते हैं। 

नमो शेतकारी योजना के लिए पात्रता मानदंड 

महाराष्ट्र सरकार का यह लक्ष्य है कि नमो शेतकारी योजना सही लाभार्थियों तक पहुंचे और इसके उद्देश्यों को भी पूरा किया जा सके। इसीलिए यह योजना के कई सारे पात्रता मानदंड तय किये गए हैं जिनके बारे में अब हम चर्चा करेंगे

इस योजना का लाभ किसे मिलेगा?

  • इस योजना का लाभ केवल महाराष्ट्र के किसानों को ही मिलेगा। 
  • आवेदक के पास कृषि योग्य भूमि होनी चाहिए। 
  • आवेदक कृषि विभाग द्वारा एक पंजीकृत किसान होना चाहिए। 
  • किसान को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत भी पंजीकृत होना चाहिए। 
  • आवेदक को ₹10,000 प्रति माह से अधिक की पेंशन नहीं मिलनी चाहिए।
  • परिवार का केवल एक ही सदस्य इस योजना का लाभ ले सकता है। 

नमो शेतकारी योजना के लिए जरूरी दस्तावेज़ 

नमो शेतकारी योजना के लिए आपकी इस पात्रता को सुनिश्चित करने के लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेज़ जमा करने होते हैं। इन दस्तावेज़ों के बिना आप इस योजना का लाभ नहीं ले पाएंगे। निम्न आप देख सकते हैं कि कौन कौनसे दस्तावेज़ इस योजना के लिए जरूरी हैं: 

इस योजना के आवेदन के लिए कोनसे दस्तावेज लगेंगे?

  • आधार कार्ड 
  • वोटर आईडी कार्ड 
  • भूमि के स्वामित्व के दस्तावेज़
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो 
  • बैंक खाता विवरण

Namo Shetkari Yojana के लिए आवेदन कैसे करें?

यहां पर आपको जान लेना चाहिए कि नमो शेतकारी योजना का लाभ लेने के लिए आपको अलग से कोई आवेदन करने की जरूरत नहीं है। अगर आप पहले ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे हैं तो आपको इस योजना का लाभ स्वतः ही मिलेगा।

बस सरकार आपकी पात्रता की जांच करेगी और आपका नाम योजना सूची में शामिल कर लेगी। ऐसे में महाराष्ट्र के किसानों को बिना किसी अतिरिक्त परेशानी के नमो शेतकारी योजना का लाभ मिल पाएगा। इससे ना केवल किसानों के बहुत सारे समय की बचत होगी, बल्कि उन्हें किसी तरह की मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी।

Namo Shetkari Yojana List में अपना नाम कैसे देखें?

महाराष्ट्र के अनेकों किसान यह जानना चाहते हैं कि Namo Shetkari Yojana List में उनका नाम है या फिर नहीं। लेकिन उन्हें एक सही प्रक्रिया के बारे में जानकारी नहीं है। इसीलिए अब हम आपकी सहायता के लिए नमो शेतकरी योजना में अपना नाम चेक करने के तरीके के बारे में बताएंगे:

  1. सर्वप्रथम नमो शेतकारी योजना की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करें। 
  2. वेबसाइट के होमपेज पर आपको तरह तरह के विकल्प उपलब्ध मिलेंगे। 
  3. इनमें से आपको Beneficiary Status का भी विकल्प मिलेगा जिसपर आपको क्लिक करना है। 
  4. अगले पेज पर आपको अपना मोबाईल नंबर और कैप्चा कोड को दर्ज करना है। 
  5. अब जब Get Mobile OTP के बटन पर क्लिक करेंगे तो आपके मोबाईल पर एक ओटीपी प्राप्त होगा। 
  6. निर्धारित बॉक्स में इस ओटीपी को दर्ज करके Show Status पर क्लिक कर दें। 
  7. इतने में आपकी स्क्रीन पर उपलब्ध हो जाएगा कि आपको इस योजना का लाभ मिल रहा है या नहीं।

नमो शेतकारी योजना की अगली किस्त कब आएगी?

महाराष्ट्र सरकार ने फ़िलहाल नमो शेतकरी योजना की अगली किस्त के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। परंतु कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक 25 जून 2024 को किसानों के खाते में Namo Shetkari Yojana 4th Installment आ सकती है। ऐसे में आपको कुछ समय तक का इंतज़ार करना होगा।

नमो शेतकारी योजना का उद्देश्य 

नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना का उद्देश्य राज्य के किसानों की आर्थिक स्थिति को मज़बूत करना और उन्हें कृषि संबंधित आवश्यक संसाधन उपलब्ध करवाना है। इस योजना के तहत मिली सहायता राशि का इस्तेमाल किसान भाई बीज, खाद, कीटनाशक, और अन्य आवश्यक सामग्री खरीदने के लिए कर सकते हैं। 

इसके अलावा इस योजना का उद्देश्य किसानों को फसलों से हुए आर्थिक नुक्सान से राहत देना भी है। इसिलए यह योजना किसानों को केवल ₹1 में फसल बीमा करवाने की सुविधा देती है। इसका मतलब है कि यह कहना गलत नहीं होगा कि महाराष्ट्र सरकार इस योजना की मदद से किसानों को सम्मान देने और उनके योगदान को मान्यता देने का भी प्रयास कर रही है।

Namo Shetkari Yojana  संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Namo Shetkari Yojana की शुरुआत कब की गई थी?

महाराष्ट्र सरकार द्वारा नमो शेतकारी योजना की शुरुआत वर्ष 2023 में की गई थी। 

नमो शेतकारी योजना के तहत मुझे कितनी सहायता राशि मिलेगी?

पात्र किसानों को Namo Shetkari Yojana के तहत ₹6000 की वित्तीय सहायता राशि मिलती है जोकि ₹2000-₹2000 की किश्तों में होती है। 

क्या नमो शेतकारी योजना और पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ एक साथ उठा सकते हैं?

जी बिलकुल, आप नमो शेतकारी योजना और पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ एक साथ उठा सकते हैं। 

Namo Shetkari Yojana के लिए अपना नाम कैसे चेक कर सकते हैं?

आप इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://nsmny.mahait.org/ पर जाकर लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं।

Leave a Comment