बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना 2024: Benefits, Hospital, Apply

हम में से हर कोई सेहतमंद और ख़ुशी वाली ज़िंदगी जीना चाहता है। लेकिन अचानक जब हमारे या हमारे परिवार के सामने गंभीर बीमारी आती है तो हमें तरह तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इससे हमारा समय ज़ाया तो होता ही है, लेकिन साथ ही साथ वित्तीय बोझ भी हमारे लिए एक बड़ी समस्या बन जाता है। 

इसे देखते हुए ओडिशा सरकार ने बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना की शुरुआत की है जिसकी मदद से पात्र परिवारों को ₹500000 तक की स्वास्थ बीमा सहायता प्रदान की जाती है। आज हम इस योजना के बारे में विस्तार से जानेंगे। इसलिए यह आर्टिकल को शुरू से लेकर अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें।

बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना

बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना क्या है?

बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना का नाम ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और महान नेता बीजू पटनायक के नाम पर रखा गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य के गरीब और जरूरतमंद नागरिकों को BSKY कार्ड प्रदान किए जाते हैं जिसका इस्तेमाल करके वे मुश्किल की घड़ी में सरकारी अस्पतालों में ₹500000 तक का इलाज करवा सकते हैं।

इसकी सबसे ख़ास बात ये है कि कि महिला सदस्यों के लिए यह राशि 7 लाख रुपये तक होती है। ओडिशा सरकार ने BSKY की मदद से ऐसा सुरक्षित मज़बूत स्वास्थ जाल तैयार किया है जो राज्य के लाखों गरीब परिवारों को गंभीर बीमारियों के वित्तीय बोझ से बचाता है और उन्हें एक खुशहाल जीवन जीने में मदद करता है।

बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना के लाभ एवं विशेषताएं 

देखा जाए तो ओडिशावासियों के लिए यह योजना एक वरदान के रूप में साबित होने वाली है जो राज्य के अनेकों लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य का लाभ उठाने का अवसर प्रदान करती है। तो चलिए बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना के लाभ और विशेषताओं के बारे में विस्तार से जानते हैं:

  • इस योजना के मुताबिक ओडिशा के गरीब और जरूरतमंद परिवारों को BSKY कार्ड प्रदान किए जाते हैं। 
  • यह कार्ड का इस्तेमाल करके परिवार का प्रत्येक पुरुष सदस्य सालाना 5 लाख रुपये और महिला सदस्य 7 लाख रुपये तक के स्वास्थ बीमा कवर का लाभ उठा सकती है। 
  • बीमा कवर विभिन्न प्रकार की बिमारियों और चिकित्सा प्रक्रियाओं के लिए उपलब्ध होती है जिसमें भर्ती होने का खर्च, सर्जरी, दवाइयाँ, और जाँच आदि शामिल होते हैं। 
  • लाभार्थी राज्य के सरकारी अस्पतालों में इलाज करवा सकते हैं जिसके लिए उन्हें कोई शुल्क नहीं देना होता। 
  • BSKY की पूरी प्रक्रिया कैशलेस होती है। 
  • इस योजना का लाभ ओडिशा के सभी पात्र नागरिक उठा सकते हैं।

बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना के लिए पात्रता मानदंड 

हमने यह बात को तो समझ लिया है कि इस योजना का लाभ ओडिशा के सभी पात्र नागरिक उठा सकते हैं। पर अब सवाल यह पैदा होता है कि वे पात्र नागरिक कौन कौनसे होंगे। इसीलिए अब हम बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना की पात्रता मानदंड शर्तों के बारे में जानेंगे:

  • आवेदक ओडिशा का स्थायी निवासी होना चाहिए। 
  • आवेदक परिवार गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहा हो। 
  • परिवार की वार्षिक आय ग्रामीण क्षेत्रों में 50,000 रुपये और शहरी क्षेत्रों में 60,000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। 
  • यदि आवेदक हृदय, गुर्दे और कैंसर का मरीज़ है तो परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। 
  • बीजू कृषक कल्याण योजना कार्ड, बीपीएल कार्ड, और अंत्योदय अन्न योजना धारक भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना के लिए जरूरी दस्तावेज़ 

बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना के लिए जब आप आवेदन कर रहे होंगे तो आप से कुछ दस्तावेज़ों की मांग की जाएगी जो आपकी पात्रता को ज़ाहिर करते हैं। निम्न आप इन सभी आवश्यक दस्तावेज़ों की सूची देख सकते हैं:

  • मोबाईल नंबर 
  • आधार कार्ड 
  • राशन कार्ड 
  • वोटर आईडी कार्ड 
  • आय प्रमाण पत्र
  • बीपीएल कार्ड 
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Biju Swasthya Kalyan Yojana के लिए आवेदन कैसे करें?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आपको इस योजना के लिए किसी तरह के आवेदन की जरूरत नहीं होती है। यदि आप पात्र नागरिक हैं तो समय समय पर ओडिशा सरकार द्वारा BSKY कार्ड वितरण कैंप लगाए जाते हैं और आपको बस कार्ड प्राप्त करना होता है। हालांकि अगर इस कैंप से आप कार्ड प्राप्त नहीं कर पाते हैं तो निम्न बताए गए तरीके के साथ आप अपने BSKY कार्ड को बनवा सकते हैं:

  1. सबसे पहले तो आपको अपने नज़दीकी MO Seva Kendra में जाना है। 
  2. वहां पर से बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना के फॉर्म को प्राप्त कीजिये। 
  3. फॉर्म में आपको मांगी गई जानकारी सही सही दर्ज करनी है। 
  4. इसके साथ ही आवश्यक दस्तावेज़ों को भी फॉर्म के साथ अटैच करें। 
  5. अपने फॉर्म को सफलतापूर्वक तरीके से पूरा करने के बाद इसे केंद्र में जमा करवा दें। 
  6. जांच पड़ताल के बाद कुछ मिनटों में आपको अपना Biju Swasthya Kalyan Yojana Card मिल जाएगा।

Biju Swasthya Kalyan Yojana Hospital Search करने की प्रक्रिया

आप बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना के तहत ओडिशा के चुनिंदा सरकारी एवं निजी अस्पतालों में अपना इलाज करवा सकते हैं। लेकिन मुश्किल की घड़ी में अपने सबसे नज़दीकी अस्पताल को ढूंढ़ना मुश्किल हो सकता है। इसीलिए आपकी सहायता के लिए अब हम आपको BSKY के नज़दीकी अस्पताल को ढूंढ़ने के तरीके के बारे में बताएंगे:

  1. सर्वप्रथम BSKY के आधिकारिक पोर्टल को अपने ब्राउज़र में ओपन कीजिये। 
  2. यहां पर होमपेज में Hospitals के विकल्प पर क्लिक कर दें। 
  3. अब आपको पिन कोड, जिला और ब्लॉक आदि जैसी जानकारी दर्ज करनी है। 
  4. अच्छे से यह जानकारी दर्ज करने के बाद Submit के बटन पर क्लिक करें। 
  5. इतने में आपकी स्क्रीन पर BSKY के सभी नज़दीकी अस्पतालों के नाम उपलब्ध हो जाएंगे।

बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना कार्ड बैलेंस चेक कैसे करें?

हम पहले ही जान चुके हैं कि बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना के तहत हमें 7 लाख रूपये तक की बीमा कवर राशि मिल सकती है। इसीलिए ईलाज के बाद यह जानना जरूरी हो जाता है कि हमारे BSKY कार्ड में कितना बैलेंस रह चूका है। इसे चेक करने के लिए निम्न बताए गए स्टेप्स को फॉलो किया जा सकता है:

  1. आपका सबसे पहला काम है बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना के आधिकारिक पोर्टल को ओपन करना। 
  2. इसके होमपेज पर Know Your Card Balance पर क्लिक करें। 
  3. आपके सामने एक डायलाग बॉक्स ओपन होगा जिसमें आपको अपने कार्ड नंबर को दर्ज करने की जरूरत होगी। 
  4. अब जब आप Search के बटन पर क्लिक करेंगे तो आपके कार्ड बैलेंस की सारी जानकारी आपकी स्क्रीन पर उपलब्ध होगी।

बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना के अंतर्गत मिलने वाली सुविधाएं

जब आप इस योजना को अच्छे से समझोगे तो आपको मालूम होगा कि यह योजना केवल बीमा सहायता तक ही सीमित नहीं रह जाती। बल्कि इस योजना में हमें विभिन्न प्रकार की सुविधाएं मिलती हैं जिनके बारे में जानकारी कुछ इस प्रकार है:

  • दवाइयाँ
  • निदान (डायग्नोस्टिक्स)
  • डायलिसिस
  • कैंसर कीमोथेरेपी
  • सर्जरी (ऑपरेशन थिएटर)
  • आईसीयू
  • अस्पताल में भर्ती (आईपीडी)
  • रक्त सेवाएं
  • एम्बुलेंस सेवा

BSKY Smart Health Card कैसे प्राप्त करें

बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना के लाभार्थियों को एक ऐसा Health Card मिलता है, जिसका इस्तेमाल वे मुफ्त इलाज के लिए कर सकते हैं। सरकार द्वारा समय समय पर कार्ड वितरण कैंप लगाए जाते हैं, जहां पर से आप इस कार्ड को प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप कैंप से कार्ड प्राप्त करने में चूक जाते हैं तो नज़दीकी MO Seva Kendra से भी अपने Duplicate Health Card को प्राप्त किया जा सकता है।

बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना का उद्देश्य 

बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना का उद्देश्य ओडिशा के नागरिकों को गंभीर बिमारियों के वित्तीय बोझ से बचाना है। ताकि वे बिना किसी चिंता के अपने स्वास्थ का ध्यान रख सकें और स्वस्थ जीवन जी सकें। फिर चाहे उनकी आर्थिक स्थिति कैसी भी हो। 

इसीलिए नागरिकों को स्वास्थ कार्ड प्रदान किए जाते हैं जिसका इस्तेमाल अस्पतालों में मुफ्त इलाज करवाने के लिए किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ओडिशा के लगभग 3.5 करोड़ नागरिकों को इस योजना का लाभ मिलने वाला है जिसमें आप भी शामिल हो सकते हैं।

Biju Swasthya Kalyan Yojana संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना के तहत कितनी बीमा सहायता मिलती है?

Biju Swasthya Kalyan Yojana के तहत परिवार के प्रत्येक सदस्य को 5 लाख रुपये और महिला सदस्यों को 7 लाख रुपये तक का वार्षिक स्वास्थ्य बीमा कवर मिलता है।

अगर मेरा BSKY Health Card खो जाता है तो मैं क्या करूँ?

आपका बीएसकेवाई हेल्थ कार्ड खो जाता है तो नज़दीकी एमओ सुविधा केंद्र में जाकर आप डुप्लीकेट कार्ड को प्राप्त कर सकते हैं। 

क्या आयुष्मान कार्ड और BSKY Card एक साथ इस्तेमाल कर सकते हैं?

जी बिलकुल, अपने राज्य के निजी और सरकारी अस्पतालों के लिए आप आयुष्मान कार्ड और BSKY Card का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

Biju Swasthya Kalyan Yojana की आधिकारिक वेबसाइट कौनसी है?

बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना की आधिकारिक वेबसइट https://bskydashboard.odisha.gov.in/ है। 

Leave a Comment