राज किसान सुविधा ऐप: Download, Registration, Login

भले ही राजस्थान सरकार कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। लेकिन इन सब के लिए राज्य के किसानों को जगह जगह पर भटकना पड़ता है। इसे मद्देनज़र रखते हुए हाल ही में राजस्थान सरकार ने राज किसान सुविधा मोबाइल ऐप को लांच किया है। 

इस मोबाईल ऐप की मदद से किसान भाई घर बैठे ही सरकारी योजनाओं, सब्सिडी और कृषि संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे में आज हम जानेंगे कि राज किसान ऐप किस तरह से किसानों के लिए फायदेमंद हो सकता है और इसे कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं। इसलिए यह आर्टिकल को शुरुआत से लेकर अंत तक जरूर पढ़ें। 

Raj kisan suvidha app

राज किसान सुविधा ऐप क्या है?

राज किसान सुविधा ऐप को राजस्थान सरकार के सूचना एवं प्रसारण विभाग द्वारा विकसित किया गया है। किसानों के लिए यह सुविधाओं का एक कॉम्बो ऐप है क्योंकि किसानों को इस मोबाईल ऐप में जरूरत की हर जानकारी मिल जाती है जिसमें योजनाएं, सब्सिडी, बाजार फसल मूल्य और मौसम आदि की जानकारी शामिल हैं। 

आपको बस मोबाईल ऐप ओपन करना है और कुछ ही क्लिक्स के अंदर आपको जरूरी जानकारी मिल जाएगी। इन्हीं आसान सुविधाओं की वजह से राजस्थान के किसानों के बेच ये ऐप बहुत ही प्रचलित हो रहा है। इसका अंदाज़ा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि प्ले स्टोर पर से अब तक इस ऐप को 1 लाख से भी ज़्यादा बार डाउनलोड किया जा चूका है। 

राज किसान सुविधा ऐप का उद्देश्य 

हम सभी जानते हैं कि आज इंटरनेट का ज़माना है और आज दुनियाभर के काम हम अपने मोबाईल से ही कर सकते हैं। कुछ इन्हीं कारणों से राज किसान सुविधा ऐप को लांच किया गया है जिसका उद्देश्य किसानों को सीधे उनके मोबाइल फोन पर कृषि से जुड़ी हर तरह की जानकारी मुहैया करवाना है।

इस नई तकनीक को अपनाकर किसान भाई कम लागत में ज़्यादा पैदावार हासिल कर सकते हैं। इसके साथ विभिन्न योजनाओं और सब्सिडी का लाभ उठाते हुए अपनी आर्थिक स्थिति को भी मज़बूत कर सकते हैं। इससे कृषि क्षेत्र को मज़बूती भी मिलेगी और किसानों की आय में बढ़ोतरी भी होगी। 

राज किसान सुविधा ऐप के लाभ एवं विशेषताएं 

राजस्थान के किसानों के लिए राज किसान सुविधा ऐप किसी वरदान से कम नहीं है। क्योंकि कृषि संबंधित हर तरह की सुविधा किसानों को इसी ऐप में मिल जाती है। आईए जानते हैं कि इस ऐप द्वारा कौन कौनसे लाभ उठाए जा सकते हैं:

  • मोबाईल का इंटरफ़ेस बहुत ही सरल तरीके से डिज़ाइन किया गया है ताकि हर तरह का किसान इस ऐप को चला सके। 
  • ऐप में कृषि संबंधित हर तरह के अपडेट मिलेंगे जिसका लाभ उठाते हुए किसान अपनी आय को बढ़ा सकते हैं। 
  • सरकारी योजनाओं, सब्सिडी, बाजार मूल्यों, मौसम, कृषि तकनीकों, मशीनरी और बीमा योजनाओं की जानकारी भी इसी ऐप में मिल जाएगी। 
  • विभिन्न योजनाओं के लिए इस ऐप द्वारा आवेदन कर सकते हैं। 
  • अपने आवेदन की स्थिति भी इसी मोबाईल ऐप में देख सकते हैं। 
  • यह ऐप हिंदी और अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध है। 
  • माहिरों द्वारा कृषि संबंधित सलाह ले सकते हैं। 
  • नियमित रूप से इस जानकारी और सुविधाओं को अपडेट किया जाता है।  

Raj Kisan Suvidha App Download कैसे करें? 

राज किसान ऐप की इन सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए सबसे ज़्यादा जरूरी इसके मोबाईल ऐप को डाउनलोड करना है। क्योंकि यह सभी सुविधाएं इसके मोबाईल ऐप में ही उपलब्ध हैं। निम्न बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप Raj Kisan Suvidha App Download कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले आपको अपने मोबाईल में गूगल प्ले स्टोर को ओपन करना है। 
  2. यहां पर होमपेज में सर्च बार पर क्लिक करें और Raj Kisan Suvidha App टाइप करके सर्च करें। 
  3. अब सर्च रिजल्ट में राज किसान सुविधा मोबाइल ऐप आपकी स्क्रीन पर उपलब्ध हो जाएगा। 
  4. Raj kisan suvidha app install
  5. इसके साथ ही Install का बटन भी दिया होगा जिसपर आपको क्लिक करना है। 
  6. इतने में राज किसान ऐप आपके मोबाईल में डाउनलोड होना शुरू हो जाएगा। 
  7. डाउनलोड प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद आप इस ऐप का इस्तेमाल करना शुरू कर सकते हैं। 

राज किसान सुविधा ऐप में रजिस्ट्रेशन कैसे करें? 

राज किसान सुविधा ऐप में बिना रजिस्ट्रेशन के साथ आप आप ऐप की पूरी क्षमता का उपयोग नहीं कर सकेंगे। हालांकि अच्छी बात ये है कि इस ऐप में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को चुटकियों में पूरा किया जा सकता है जिसके बारे में जानकारी ये रही:

  1. सर्वप्रथम अपने मोबाईल में राज किसान सुविधा ऐप को ओपन कीजिये। 
  2. इसके होमपेज पर आपको प्रोफाइल का आइकॉन दिखाई दे रहा होगा, इसपर क्लिक करें। 
  3. अब आपको अपना मोबाईल नंबर दर्ज करके ओटीपी के बटन पर क्लिक कर देना है। 
  4. आपके एक डायलाग बॉक्स ओपन होगा जिसमें “सामने प्रोफाइल नहीं मिली, नई प्रोफाइल बनाएं” लिखा होगा। 
  5. इसमें ‘ठीक है’ के विकल्प पर क्लिक करें। 
  6. आपको अब अपना जन आधार नंबर दर्ज करके सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है। 
  7. इसके बाद आपको अपनी कुछ आवश्यक जानकारी दर्ज करनी है। 
  8. सारी जानकारी दर्ज करने के बाद ओटीपी के साथ वेरिफिक्शन होगी। 
  9. वेरिफिकेशन पूरी होते ही आपका नया राज किसान सुविधा अकाउंट बन जाएगा। 

Raj Kisan Suvidha App में Login कैसे करें?

एक बार जब आप इस प्लेटफार्म पर रजिस्ट्रेशन कर लेते हैं तो बाद में आप कभी भी इसमें लॉगिन करके अपने अकाउंट को चला सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि राज किसान सुविधा ऐप में लॉगिन कैसे किया जाता है:

  1. राज किसान सुविधा ऐप को सबसे पहले अपने मोबाईल में ओपन करें। 
  2. ऐप के होमपेज पर बॉटम राइट कार्नर में प्रोफाइल के आइकॉन पर क्लिक करें। 
  3. इसके बाद अपने मोबाईल नंबर को दर्ज करके ‘ओटीपी भेजें’ पर क्लिक कर दें। 
  4. आपने जो मोबाईल नंबर दर्ज किया है, उसपर एक ओटीपी प्राप्त होगा। 
  5. निर्धारित बॉक्स में इस ओटीपी को भरने के बाद आप सबमिट पर क्लिक करेंगे तो प्लेटफार्म पर आप लॉगिन हो जाएंगे। 

राज किसान सुविधा ऐप में उपलब्ध सेवाएं

देखा जाए तो किसान सुविधा ऐप केवल ऐप ही नहीं, बल्कि किसानों के लिए एक सम्पूर्ण पैकेज है। क्योंकि इस एक एप्लीकेशन पर किसानों को बहुत सारी सेवाएं मिलती हैं। निम्न आप इसकी कुछ प्रमुख सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं:

सरकारी योजनाएं योजनाओं के आवेदन स्थिति की जांच
हेल्प डेस्क कृषि संबंधित वीडियोज़ 
कृषि ज्ञानधारा  ई-पुस्तकालय 
बजट घोषणा  फसल बीमा 
किराये पर कृषि यंत्र बुक करवाएं  कृषि गैलरी 
सामान्य प्रश्नोत्तर  मुद्रा स्वास्थ्य कार्ड 
दैनिक मंडी भाव  अन्य सेवाएं 

 

Raj Kisan Suvidha App संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

क्या राज किसान सुविधा ऐप का उपयोग करने के लिए कोई पात्रता है?

राज किसान सुविधा ऐप की केवल यही पात्रता है कि ये ऐप सिर्फ किसानों के लिए ही उपलब्ध है। 

राज किसान सुविधा ऐप को कौनसे विभाग द्वारा संचालित किया जा रहा है?

Raj Kisan Suvidha App को राजस्थान सरकार के सूचना एवं प्रसारण विभाग द्वारा संचालित किया जा रहा है। 

क्या धीमे इंटरनेट के साथ Raj Kisan Suvidha App काम करता है?

हाँ, राज किसान सुविधा ऐप को कुछ इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि ये धीमे इंटरनेट पर भी बड़ी ही आसानी से चल जाता है। 

क्या इस ऐप का इस्तेमाल करने पर मेरी फसल की पैदावार बढ़ेगी?

इस एप्लीकेशन पर कृषि संबंधित विभिन्न जानकारियां दी जाती हैं जिन्हें सही तरीके से अपनाकर आप अपनी फसल की पैदावार बढ़ा सकते हैं। 

Leave a Comment