आयुष्मान भारत योजना के बारे में तो हम सभी ही जानते हैं जो भारत सरकार की एक प्रमुख स्वास्थ्य योजना है। लेकिन दिल्ली में में इस योजना को अभी तक लागू नहीं किया गया था जो कहीं ना कहीं दिल्ली वालों के लिए एक समस्या बन रही थी।
लेकिन अब दिल्ली के नागरिकों के लिए एक बड़ी राहत की खबर यह है कि दिल्ली में भी अब आयुष्मान भारत योजना को लागू कर दिया गया है जिससे उन्हें अस्पतालों के भारी भरकम खर्चों से राहत मिलेगी। चलिए दिल्ली आयुष्मान भारत योजना के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Ayushman Bharat Yojana Overview
योजना का नाम | आयुष्मान भारत योजना (Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana) |
लाभ | पात्र परिवारों को ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज |
दिल्ली में लाभ | ₹10 लाख तक का मुफ्त इलाज |
आधिकारिक वेबसाइट | beneficiary.nha.gov.in |
कवर किए गए अस्पताल | सरकारी और सूचीबद्ध प्राइवेट अस्पताल |
हेल्पलाइन नंबर | 14555 |
Ayushman Bharat Yojana क्या है?
आयुष्मान भारत योजना भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण स्वास्थ योजना है। इस योजना के माध्यम से पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक के मुफ्त ईलाज की सुविधा मिलती है। यानिकि पात्र परिवार देश भर के अस्पतालों में गंभीर बिमारियों के ईलाज मुफ्त में करवा पाएंगे।
यानिकि यह योजना ना सिर्फ आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रही है बल्कि उन्हें गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए वित्तीय सुरक्षा भी प्रदान करती है। आयुष्मान भारत योजना भारत के अनेकों अस्पतालों में उपलब्ध है जिसका लाभ अब दिल्ली वासी भी उठा सकते हैं।
दिल्ली वालों को मिलेगा दोगुना लाभ
पहले के समय में दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना लागू नहीं थी। लेकिन दिल्ली की नई सरकार बनते ही मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली में इस योजना को लागू कर दिया है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि दिल्ली के पात्र परिवारों को 5 लाख रुपये की जगह 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा।
यानिकि दिल्ली के लोगों को केंद्र और राज्य सरकार दोनों की योजनाओं का लाभ एक साथ मिलेगा। देखा जाए तो यह दिल्ली सरकार का एक बड़ा कदम है जो गरीब और कमजोर परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करेगा।
आयुष्मान भारत योजना का उद्देश्य
आयुष्मान भारत योजना का असल और मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमज़ोर और गरीब परिवारों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। इसी लिए ऐसे लोगों को हर साल 5 लाख रुपये तक के मुफ्त ईलाज की सुविधा मिलती है। दिल्ली वालों के लिए तो यह सुविधा 10 लाख रूपये तक की है।
इससे सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि हर व्यक्ति को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं मिलें, फिर चाहे उसकी आर्थिक स्थिति कैसी भी हो। कुल मिलाकर हम कह सकते हैं कि यह योजना हर नागरिक को स्वस्थ और खुशहाल जीवन जीने का अवसर देने के लिए चलाई जा रही है।
Ayushman Bharat Yojana के लिए पात्रता मानदंड
दरअसल भारत सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के लिए कुछ पात्रता मानदंड तय किये हैं। ताकि अनेकों परिवारों में से इस योजना का लाभ उन तक ही पहुँच सके जो सच में इसके लिए पात्र हैं। तो आईए इस योजना के पात्रता मानदंड जानते हैं:
- इस योजना का लाभ सिर्फ भारत में रहने वाले लोगों को मिलेगा।
- जनगणना (SECC) 2011 में शामिल परिवारों को इस योजना के लिए प्राथमिकता दी जाएगी।
- परिवार में 16 से 59 वर्ष की आयु का कोई वयस्क पुरुष सदस्य नहीं होना चाहिए।
- परिवार आर्थिक रूप से कमज़ोर स्थिति में होना चाहिए।
- अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के परिवार इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आयुष्मान भारत योजना के लिए जरूरी दस्तावेज़
हमने इस योजना के लिए पात्रता मानदंड तो जान लिये हैं। लेकिन अपनी इस पात्रता को साबित करने के लिए आपको कुछ दस्तावेज़ जमा करवाने होंगे। निम्न आयुष्मान भारत योजना के लिए सभी जरूरी दस्तावेज़ों के बारे में जानकारी दी गई है:
- मोबाईल नंबर
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- पात्रता सूची में नाम
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र (अगर जरूरी हो)
Ayushman Bharat Yojana के लिए आवेदन कैसे करें?
अपने आयुष्मान कार्ड को आप ऑनलाइन खुद भी बना सकते हैं और ऑफलाइन सीएससी सेंटर पर जाकर भी बनवा सकते हैं। हम यहां दोनों ही तरीकों के बारे में जानेंगे। जो भी तरीका आपके लिए सुविधाजनक है, आप उसे अपना सकते हैं।
Ayushman Card Online Apply करने के स्टेप्स
- सबसे पहले तो अपने कंप्यूटर या मोबाईल ब्राउज़र में आयुष्मान भारत योजना की आधिकारिक वेबसाइट beneficiary.nha.gov.in को ओपन कर लीजिए।
- यह वेबसाइट में Beneficiary वाले ऑप्शन को सेलेक्ट करें और कैप्चा के साथ साथ मोबाईल नंबर दर्ज करके वेरिफिकेशन कर लें।
- वेरिफिकेशन होते ही आपके सामने डैशबोर्ड ओपन हो जाएगा।
- अब आपको स्कीम ऑप्शन चुनना है और अपने परिवार के आधार की जानकारी दर्ज करनी है।
- यह सब दर्ज करने के बाद eKYC की प्रक्रिया पूरी करें।
- साथ ही कुछ जरूरी दस्तावेज़ भी अपलोड कर दें।
- यह सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपका आयुष्मान कार्ड बन जाएगा।
CSC सेंटर द्वारा आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया
- इसके लिए आपको अपने नज़दीकी सीएससी सेंटर पर जाना होगा।
- वहां पर अधिकारी से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कहें।
- आप से आधार कार्ड और अन्य जानकारी मांगी जाएगी।
- इसके अलावा कुछ जरूरी दस्तावेज़ भी मांगे जा सकते हैं।
- कुछ मामूली शुल्क के साथ आपका आयुष्मान कार्ड बन जाएगा।
Ayushman Card Download करने का तरीका
जब आपका अपना आयुष्मान कार्ड बन जाएगा तो इसे आप आसानी से अपने डिवाइस में डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट भी करवा सकते हैं। अपना Ayushman Card Download करने के लिए आप निम्न बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
- सर्वप्रथम आयुष्मान भारत योजना की आधिकारिक वेबसाइट को विजिट कीजिये।
- इस वेबसाइट पर लॉगिन करें।
- साथ ही ओटीपी के साथ वेरिफिकेशन कीजिए।
- अब आपके परिवार और उनके आयुष्मान कार्ड की जानकारी स्क्रीन पर उपलब्ध होगी।
- इसके Action के सेक्शन में Download Card का विकल्प दिया होगा जिसपर आपको क्लिक करना है।
- बस इतना करते ही आयुष्मान कार्ड डाउनलोड होना शुरू हो जाएगा।
Ayushman Bharat Yojana संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
क्या अब दिल्ली में भी आयुष्मान भारत योजना का लाभ ले सकते हैं?
हाँ, दिल्ली की नई सरकार ने अब दिल्ली में भी आयुष्मान भारत योजना को लागू कर दिया है।
आयुष्मान भारत योजना के लिए आधिकारिक वेबसाइट कौनसी है?
आयुष्मान भारत योजना के लिए आधिकारिक वेबसाइट beneficiary.nha.gov.in है।
क्या इस योजना के लिए कोई शुल्क देना होगा?
नहीं, आयुष्मान भारत योजना का पंजीकरण और इलाज पूरी तरह से मुफ्त है।
Ayushman Bharat Yojana में कौनसी बीमारियां कवर की जाती हैं?
इस योजना के तहत गंभीर बीमारियों जैसे कैंसर, हृदय रोग, किडनी ट्रांसप्लांट, न्यूरो सर्जरी, डायबिटीज जैसी बीमारियों का इलाज कवर किया गया है।