[हिन्दी] Vidhva Sahay Yojana 2024: गंगा स्वरूप पेंशन योजना।

इसमें कोई शक वाली बात नहीं कि जब कोई महिला विधवा बन जाती है तो उसे बहुत सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यहां तक कि महिलाओं की आर्थिक जरूरतों में भी कई सारी बाधाएं आने लगती हैं। ऐसी ही महिलाओं के लिए गुजरात सरकार विधवा सहाय योजना लेकर आई है। यह योजना गंगा स्वरुप पेंशन के नाम से भी प्रसिद्ध है। 

इस योजना के अनुसार गुजरात सरकार जरूरतमंद विधवाओं को कुछ आर्थिक सहायता प्रदान करती है जिससे उनको आत्मनिर्भर बनने और सम्मानजनक जीवन जीने में मदद मिलती है। चलिए इस आर्टिकल में हम “गुजरात विधवा सहाय योजना” के बारे में अच्छे से जानते हैं। 

Vidhva Sahay Yojana

विधवा सहाय योजना क्या है?

महिला और बाल विकास विभाग (WDC) द्वारा विधवा महिलाओ को पेंशन देने की योजना का नाम विधवा सहाय योजना है। एक ऐसी योजना है जिसके माध्यम से विधवा महिलाओं को प्रति माह ₹1250 तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। साल २०२१ में गुजरात सरकार ने इस योजना का नाम बदल कर गंगा स्वरुप पेंशन योजना रख दिया था। इस आर्थिक सहायता की मदद से महिलाऐं अपने दैनिक खर्चों को पूरा कर सकती हैं। 

इस योजना को Women and Child Development Department (WCD) – Gujarat द्वारा चालू किया गया है जिससे २ प्रकार की सहाय मिलती है।

  1. विधवा महिलाओ को मासिक Rs.1250 तक का पेन्शन मिलता है।
  2. अगर किसी भी विधवा स्त्री की मृत्यु हो जाए तो उनके बेटे या फिर बेटी को रुपये १ लाख तक की सहाय मिलती है।

साल 2019 से पहले इस योजना में, अगर महिला का बेटा 21 वर्ष की आयु का हो जाए तो पेंशन मिलना बंध हो जाता था। लेकिन आज की तारीख में अगर संतान की आयु 21 वर्ष से अधिक हो जाए, और फिर भी पारिवारिक आय रूपए १ लाख 50 हजार से कम हो तो सहाय मिल सकती है।

इससे होगा यह कि राज्य की विधवा महिलाऐं आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन जीने में सक्षम हो सकेंगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में इस योजना का नाम बदलकर गंगा स्वरूप पेंशन योजना रख दिया गया है जिसका आप लाभ उठा सकती हैं। 

विधवा सहाय योजना के लाभ 

गुजरात की विधवाओं को गंगा स्वरूप पेंशन योजना या फिर विधवा सहाय योजना के बहुत सारे लाभ मिलने हैं। इस समय करीब १० लाख लाभार्थीओ को इस योजना से सहायता मिल रही है। ऐसे में अब हम इस योजना के कुछ Main Benefits पर चर्चा करेंगे:

  • विधवा महिलाओं को प्रति माह ₹1250 तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
  • यह राशि ₹600 प्रति माह से शुरू होती है और आयु वर्ग के आधार पर यह बढ़ती जाती है। 
  • महिलाऐं इस राशि की मदद से अपने दैनिक खर्चों को पूरा कर सकती हैं। 
  • इससे महिलाओं को किसी और पर निर्भर रहने की कोई जरूरत नहीं होगी। 
  • सहायता राशि, विधवा के पोस्ट ऑफिस खाते में जमा की जाती है।
  • इस योजना से आत्मनिर्भर भारत को भी लाभ मिलने वाला है। 

पेंशन का पैसा प्राप्त करने के लिए आपको पोस्ट ऑफिस में एक बचत खाता खुलवाना पड़ेगा। इस Savings Account की passbook की नक़ल आपको आवेदन करते वक्त दस्तावेजों के साथ जोड़नी होगी।

विधवा सहाय के लिए पात्रता 

इस योजना का लाभ लेने के लिए केवल विधवा होना ही पात्रता नहीं है। गुजरात सरकार ने इस योजना के लिए 8 पात्रता मापदंड लागु किये है। । तो चलिए जानते हैं कि विधवा सहाय के लिए आपको कौन कौनसी Eligibility शर्तों को पूरा करना होगा:

  • केवल विधवा महिलाऐं ही इस योजना का लाभ उठा सकेंगी। 
  • आवेदक महिला की आयु 18 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक की होनी चाहिए। 
  • विधवा महिला 15 वर्ष या उससे अधिक समय से गुजरात राज्य की निवासी होनी चाहिए। 
  • वे विधवा महिलाए इस योजना के लिए पात्र नहीं है, जिन विधवा महिला की दूसरी शादी हो चुकी हो।
  • महिला को किसी भी अन्य सामाजिक सुरक्षा योजना से पेंशन प्राप्त नहीं होनी चाहिए। 
  • गरीबी रेखा से निचे जीवन व्यतीत करने वाली विधवा महिलाओ के लिए ही यह योजना बनाई गई है।
  • इस योजना का लाभ उसी महिलाओ को मिलेगा जिसकी पारिवारिक आय रुपए 1.5 लाख से कम (शहरी विस्तार के लिए) हो और रूपए 1.2 लाख (ग्रामीण विस्तार के लिए) से कम हो।
  • पहले शर्त थी कि यदि पुत्र 21 वर्ष का हो जाए तो सहायता बंद कर दी जाएगी, जिसे हटाकर अब आजीवन सहायता दी जाती है।

विधवा सहाय योजना के लिए जरूरी दस्तावेज़ 

अगर आप इस योजना से जुड़े दस्तावेज़ पहले ही एकत्रित कर लेती हैं तो आवेदन के दौरान आपको किसी तरह की परेशानी नहीं होगी और आपके बहुत सारे समय की भी बचत होगी। गंगा स्वरुप पेंशन के पैसे लेने के लिए 9 दस्तावेज की जरूरत है। इन दस्तावेज़ों की सूचि निम्नलिखित बताई गई है:

Documents List

  • विधवा महिला की फोटो
  • राशन कार्ड
  • स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट
  • इनकम सर्टिफिकेट
  • पति का डेथ सर्टिफिकेट
  • आधार कार्ड / वोटर आईडी कार्ड
  • लाइट बिल
  • जन्म का प्रमाण पत्र
  • विधवा प्रमाणपत्र

Vidhva Sahay Yojana 2024 के लिए आवेदन कैसे करें?

इस योजना का आवेदन सिर्फ ऑफलाइन तरीके से हो सकता है। आवेदन का फॉर्म वीमेन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट डिपाटर्मेंट की आधिकारिक वेबसाइट wdc.gujarat.gov.in से डाउनलोड कर पाएंगे। जो विधवा महिलाऐं इस योजना के पात्र हैं और सभी आवश्यक दस्तावेज़ भी उनके पास मौजूद हैं तो बड़ी ही आसानी से वह महिलाऐं Vidhva Sahay Yojana के लिए अप्लाई कर सकती हैं।

इस योजना का एप्लीकेशन फॉर्म मामलतदार कचेरी से मिल सकता है। आवेदन पत्रक में अपनी सही जानकारी लिख कर साथ में डाक्यूमेंट्स जोड़कर आप उसे मामलतदार कचेरी पर ही जमा कर सकते है। योजना के लिए आवेदन करने का तरीका कुछ इस प्रकार से है:

  1. अपने ब्राउज़र में सबसे पहले तो गुजरात विधवा सहाय योजना की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करें। – The official website of women and child development department is wdc.gujarat.gov.in.
  2. Vidhva Sahay Official Website
  3. यहां पर होमपेज में Application Forms के बटन पर क्लिक करें। 
  4. अगले पेज पर गुजरात राज्य की तरह तरह की योजनाओं के नाम आपके सामने उपलब्ध होंगे। 
  5. इनमें से विधवा सहाय योजना के बटन पर क्लिक कर दें। 
  6. अब आपको यह फॉर्म डाउनलोड करके प्रिंट करवा लेना है। 
  7. Vidhva Sahay Application Form
  8. इस फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी को अच्छी तरह से भरें। 
  9. इसके साथ ही जरूरी दस्तावेज़ों को भी अटैच कर दीजिये। 
  10. अच्छे से फॉर्म भरने के बाद अपने नज़दीकी सामाजिक सुरक्षा कार्यालय में इसे जमा करवा दें। 
  11. अधिकारी अब आपके द्वारा दी जानकारी की जांच करेंगे। 
  12. यदि आप Vidhva Sahay Yojana के लिए योग्य पाई जाती हैं तो सहायता राशि प्रति माह आपके बैंक में जमा होना शुरू हो जाएगी। 

Gujarat Vidhva Sahay का HelpLine Number   

विधवा सहाय योजना के बारे में अगर आपको कोई जानकारी हासिल करनी है या फिर आवेदन करते समय कोई समस्या आ रही है तो महिलाऐं आसानी से योजना संबंधित हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकती हैं। इसके बारे में पूरी तरह से जानकारी यह रही:

  • फ़ोन: +91 – 79 – 23232611 से 18(ओ)
  • फैक्स: +91 – 79 – 23222101
  • तीसरी मंजिल, स्वर्णिम संकुल-1, नया सचिवालय,
  • गांधीनगर 382010, गुजरात, भारत।

Conditions for vidhava sahay

गुजरात सरकार ने कुछ शर्ते राखी है जिसका आपको पालन करना होगा तभी इस योजना की सहाय मिलती रहेगी।
इनमे से एक शर्त यह है की आपको सहाय मिलने के बाद 2 वर्ष के अंदर ही सरकार द्वारा दी जाने वाली तालीम लेनी होगी। अगर आप इस तालीम लेने में असमर्थ रहे तो सहायता की राशि अकाउंट में क्रेडिट नहीं होगी।
एक और शर्त यह है की सहायता की राशि को अगर आपने २ महीने के अंदर अकाउंट से नहीं निकला तो 6 महीने के बाद आपको रूपए मिलने बंध हो जाएंगे।

विधवा सहाय योजना संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

विधवा सहाय योजना के तहत कितनी सहायता राशि मिलती है?

विधवा सहाय योजना के तहत हर महीने ₹1250 तक की सहायता राशि दी जाती है। 

विधवा सहाय योजना का नया नाम क्या है?

विधवा सहाय योजना का नया नाम गंगा स्वरूप पेंशन योजना है। 

Vidhva Sahay Yojana Form Download कहाँ से करें?

आप https://bharuch.gujarat.gov.in/ पर जाकर विधवा सहाय योजना के फॉर्म को डाउनलोड कर सकते हो। 

विधवा सहाय योजना का लाभ लेने के लिए कितनी आयु होनी चाहिए?

विधवा सहाय योजना का लाभ लेने के लिए आयु 18 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक की होनी चाहिए। 

Leave a Comment