Gujarat Tar Fencing Yojana 2024: Apply Online at iKhedut Portal

गुजरात एक कृषि प्रधान राज्य है जहां खेती किसानों की आजीविका का मुख्य स्रोत है। लेकिन आए दिन ख़बरें आ रही हैं कि किसानों की फसलों को जंगली जानवरों, आवारा पशुओं और अन्य खतरों लगातार नुकसान का सामना करना पड़ रहा है जो एक बड़ी समस्या है। 

इस समस्या के निवारण के लिए गुजरात सरकार Tar Fencing Yojana लेकर आई है जिसे तारबाड़ योजना भी कहा जाता है। इस योजना के तहत सरकार किसानों को खेतों के चारों ओर तार की बाड़ लगाने के लिए कुछ आर्थिक सहायता प्रदान करती है। चलिए इस योजना के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

Tar Fencing Yojana Gujarat

Tar Fencing Yojana 2024 क्या है?

गुजरात Tar Fencing Yojana राज्य सरकार की एक ऐसी पहल है जिसके तहत 2 हेक्टेयर तक की भूमि वाले किसानों तार फेंसिंग लगाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है ताकि उनके खेत आवारा पशुओं, जंगली जानवरों और अन्य खतरों से सुरक्षित रह सकें। 

इस योजना के द्वारा कुल लागत का अधिकतम 50% या ₹200 प्रति रनिंग मीटर में से जो भी कम हो, वो राशि किसानों को दी जाती है। इससे किसानों के खेत पूरी तरह सुरक्षित रह सकेंगे। बता दें कि Ikhedut पोर्टल की मदद से ऑनलाइन ही इस योजना के लिए आवेदन किया जा सकता है। 

Tar Fencing Yojana का उद्देश्य 

गुजरात सरकार द्वारा चलाई जा रही इस Tar Fencing Yojana का मुख्य उद्देश्य है राज्य के किसानों की फसलों को जंगली जानवरों, आवारा पशुओं और अन्य खतरों से बचाना। इसीलिए सरकार किसानों को खेतों के चारों और फेंसिंग लगाने के लिए आर्थिक सहायता दे रही है। 

इससे किसानों को होने वाला नुकसान तो कम होगा ही, लेकिन साथ ही साथ उनकी आय में भी बढ़ोतरी होगी। राज्य की कृषि को भी इससे काफी लाभ होगा। यानि कुल मिलाकर हम कह सकते हैं कि यह योजना कई तरह के उद्देश्यों के साथ कृषि क्षेत्र को लाभ पहुंचा रही है। 

तार फेंसिंग योजना के लाभ एवं विशेषताएं 

देखा जाए तो तार फेंसिंग योजना न केवल किसानों के खेतों की सुरक्षा करती है बल्कि साथ ही साथ इससे हमें 6 और भी लाभ मिलते हैं। तो इसीलिए अब हम इस योजना के कुछ प्रमुख फायदों और विशेषताओं के बारे में जानेंगे:

  • किसानों को बाड़ लगाने के लिए सरकार 50% तक वित्तीय सहायता प्रदान करती है। 
  • अधिकतम ₹200 प्रति रनिंग मीटर तक की सहायता राशि दी जाती है। 
  • इससे किसानों के फसलें पशुओं, जंगली जानवरों और अन्य नुक्सान से सुरक्षित रहती हैं। 
  • साथ ही इससे किसानों की आय में भी बढ़ोतरी होती है। 
  • योजना की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन और पेपरलैस है। 
  • सहायता राशि सीधा आपके बैंक खाते में जमा हो जाती है। 

तार फेंसिंग योजना के लिए पात्रता 

खेत सुरक्षा यानि तार फेंसिंग योजना का लाभ दरअसल उन्हीं किसानों को मिलेगा जो इसके लिए पात्र हैं और निश्चित रूप से इसके लिए 9 पात्रता शर्तें निर्धारित की गई हैं जिन्हें ध्यान में रखना आवश्यक है। आईए इन ९ पात्रता शर्तों के बारे में विस्तार से जानते हैं:

  • आवेदक किसान गुजरात राज्य का मूल निवासी होना चाहिए। 
  • आयु आवेदक की 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। 
  • किसानों के पास उस भूमि का स्वामित्व होना चाहिए, जिसपर वे तार फेंसिंग करवाना चाहते हैं। 
  • आवेदक के पास 2 हेक्टेयर तक की भूमि होनी चाहिए। 
  • केवल एक बार ही इस योजना का लाभ उठाया जा सकता है। 
  • फेंसिंग यानि बाड़ का निर्माण राज्य सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार किया जाएगा। 
  • किसान को 7-12 एवं 8-ए की प्रति जमा करनी होगी।
  • किसी अन्य योजना द्वारा फेंसिंग के लिए आर्थिक राशि नहीं मिली होनी चाहिए। 
  • राशि प्राप्त होने के 120 दिनों के भीतर बाड़ लगवाना जरूरी है। अन्यथा राशि आपसे वापिस ले ली जाएगी। 

तार फेंसिंग योजना के लिए जरूरी दस्तावेज़

पात्रता शर्तों को पूरा करने के साथ साथ Ikhedut tar fencing scheme के लिए कुछ दस्तावेज़ों की भी जरूरत पड़ती है जिन्हें आवेदन के दौरान आपको जमा करवाना होता है। निम्न आप इन दस्तावेज़ों के बारे में विस्तार से जान सकते हैं:

  • चालु मोबाईल नंबर 
  • आधार कार्ड 
  • पते का प्रमाण
  • जमीन की जमाबंदी या 7/12
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो 
  • बैंक खाता स्टेटमेंट 

Ikhedut Tar Fencing Scheme के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

अब अगर आप इस Tar Fencing Yojana के लिए पात्र भी हैं और सारे दस्तावेज़ भी आपके पास मौजूद हैं, तो आप आसानी से Ikhedut पोर्टल द्वारा इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए निम्न बताए स्टेप्स को फॉलो किया जा सकता है:

  1. किसी अच्छे से ब्राउज़र में सबसे पहले तो Ikhedut पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन कर लीजिये। 
  2. The Official website for iKhedut portal is ikhedut.gujarat.gov.in. (Link)
  3. Apply Online Tar Fencing
  4. यहां पर होमपेज में तरह तरह के विकल्प मौजूद होंगे। इनमें से યોજનાઓ यानि Plans के बटन पर क्लिक कर दें। 
  5. इसके बाद एक नया पेज ओपन होगा जिसमें गुजरात सरकार के द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही अनेकों योजनाओं के बारे में जानकारी होगी। 
  6. iKhedut Portal Scheme
  7. यहां पर खेतीवाड़ी नी योजना पर क्लिक कीजिये। 
  8. इसमें किसान योजना के सेक्शन में आकर तरणी वाड को सेलेक्ट करें। 
  9. अगले पेज पर एक फॉर्म ओपन होगा जिसमें आपको अपनी कुछ निजी जानकारी दर्ज करनी है। 
  10. इसके साथ ही सभी जरूरी दस्तावेज़ों को भी अपलोड कर दें। 
  11. सावधानीपूर्वक सारी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको फॉर्म सबमिट कर देना है। 
  12. बस इसी तरीके के साथ Ikhedut tar fencing scheme के लिए आपका आवेदन पूरा हो जाएगा। 

गुजरात वायर फेंसिंग योजना का Application Status चेक कैसे करें?

गुजरात वायर फेंसिंग योजना के लिए आवेदन कर देने के बाद ये जानना जरूरी है कि आपका आवेदन स्वीकार कर लिया गया है या फिर नहीं। इसके लिए आप Ikhedut पोर्टल पर ही इस योजना के एप्लीकेशन स्टेटस को चेक कर सकते हैं। इस पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी ये रही:

  1. आपको सबसे पहले तो Ikhedut Portal को ओपन कर लेना है। 
  2. यहां पर होमपेज में ‘અરજીનું સ્ટેટસ તપાસવા/ રીપ્રિન્ટ લેવા માટે અહીં ક્લિક કરો’ के विकल्प पर क्लिक कर दें। 
  3. Application Status of Tar Fencing Scheme
  4. अब इस सेक्शन में कुछ आवश्यक जानकारी को दर्ज करें और अपनी एप्लीकेशन नंबर की जानकारी को भी दर्ज करें। 
  5. इसके बाद सबमिट के बटन पर क्लिक कर दीजिये। 
  6. अगर सारी जानकारी आपने सही तरीके से दर्ज की है तो आपके आवेदन की स्थिति सामने पेज पर उपलब्ध हो जाएगी। 

Tar Fencing Yojana संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Tar Fencing Yojana का लाभ किसे मिलेगा?

गुजरात के किसानों को Tar Fencing Yojana का लाभ मिलने वाला है। 

खेत सुरक्षा के लिए मुझे कितनी सब्सिडी मिलेगी?

इस योजना की मदद से कुल लागत का अधिकतम 50% या ₹200 प्रति रनिंग मीटर में से जो भी कम हो, वो राशि किसान को दी जाती है। 

तार फेंसिंग योजना के लिए आवेदन कहाँ से कर सकते हैं?

Ikhedut Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर से आप तार फेंसिंग योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

Tar Fencing योजना की अंतिम तिथि क्या है?

हर साल Tar Fencing योजना के लिए अंतिम तिथि 18/02/2024 होती है। उससे पहले पहले आपको इस योजना के लिए आवेदन कर देना चाहिए। 

Leave a Comment