डाक कर्मयोगी पोर्टल 2024: Registration & Login

आपकी चिट्ठी देने से लेकर महत्वपूर्ण पार्सल प्राप्त करने तक, भारतीय डाकघर बरसों से काम करते आ रहा है जिसमें कर्मचारी कुशल तरीके से काम कर रहे हैं। लेकिन ये कर्मचारी अब और भी कुशल बनने जा रहे हैं डाक कर्मयोगी पोर्टल की मदद से। 

दरअसल भारत सरकार ने हाल ही में डाक कर्मयोगी पोर्टल लांच किया है जिसकी मदद से डाक कर्मचारी नए नए स्किल्स सीख सकते हैं। तो आईए इस आर्टिकल में ये पोर्टल के बारे में जानते हैं और कैसे ये पोर्टल भारतीय डाक व्यवस्था को और भी मज़बूत बना सकता है। इसके लिए ये आर्टिकल को लास्ट तक पढ़ें। 

dak karmayogi Portal

डाक कर्मयोगी पोर्टल क्या है?

डाक कर्मयोगी पोर्टल भारतीय डाक विभाग द्वारा शुरू किया गया एक ऑनलाइन लर्निंग पोर्टल है जहां पर तरह तरह के ऑनलाइन कोर्सेज़ मौजूद हैं। इन कोर्सेज़ में भाग लेकर डाक सेवक और विभागीय कर्मचारी नई स्किल्स को सीख सकते हैं। 

पोर्टल पर ग्राहक सेवा, संचार कौशल, वित्तीय समावेश, कार्यालय प्रबंधन, डाक से संबंधित कानून और विनियम संबंधित बहुत सारे कोर्सेज़ हैं जिन्हें जॉइन किया जा सकता है। बता दें कि “मिशन कर्मयोगी” के तहत इस पोर्टल को विकसित किया गया है ताकि सिविल सेवा को अधिक कुशल और प्रभावी बनाया जा सके। 

डाक कर्मयोगी पोर्टल का उद्देश्य 

डाक कर्मयोगी पोर्टल का असल उद्देश्य देशभर के डाक कर्मचारियों को आधुनिक ज्ञान और कौशल से लैस करने के साथ साथ उन्हें सशक्त बनाना है। ताकि डाक कर्मचारी पहले से भी बेहतर ढंग के साथ अपना काम कर पाएं जिसमें ग्राहक सेवा से लेकर संचार कौशल तक सब कुछ शामिल है। कुल मिलाकर डाक कर्मयोगी पोर्टल द्वारा कर्मचारियों को सशक्त बनाकर उन्हें आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार किया जा रहा है।

डाक कर्मयोगी पोर्टल के लाभ एवं विशेषताएं 

डाक कर्मयोगी पोर्टल कुछ इस तरीके से बनाया गया है कि इससे कर्मचारी नए स्किल्स सीख भी सकते हैं और उन्हें किसी तरह की परेशानी भी नहीं होगी। ऐसे में ये पोर्टल के हमें बहुत सारे लाभ मिलते हैं जिनके बारे में जानकारी कुछ इस तरह से है:

  • इस पोर्टल पर विभिन्न प्रकार के कोर्सेज़ उपलब्ध हैं जो डाक कर्मचारियों के ज्ञान और कौशल में बढ़ोतरी करते हैं। 
  • पोर्टल पोर्टल इंटरैक्टिव मॉड्यूल, वीडियो व्याख्यान, ऑनलाइन क्विज़, केस स्टडी और ई-बुक्स प्रदान करता है जिससे आप बेहद आसान और मज़ेदार तरीके से सीख पाएंगे। 
  • कर्मचारी अपनी पसंद के अनुसार किसी भी कोर्स में भाग ले सकते हैं। 
  • कोर्स के लिए किसी तरह की फीस नहीं ली जाती। यानि यह एकदम फ्री होते हैं। 
  • अपने प्रदर्शन को भी आप इसी पोर्टल पर ट्रैक कर सकते हैं। 
  • कोर्स पूरा होने के बाद आपको सर्टिफिकेट भी मिलता है जो भविष्य में आपके बहुत ही काम आएगा। 

डाक कर्मयोगी पोर्टल में रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

यहां पर आपको पहले ही जान लेना चाहिए कि अगर आप डाक कर्मचारी नहीं हैं और पोर्टल पर आप रजिस्टर्ड नहीं हैं, तो आप इसके किसी भी कोर्स में भाग नहीं ले पाएंगे। तो आईए डाक कर्मयोगी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के तरीके के बारे में जानते हैं:

  1. डाक कर्मयोगी पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट (dakkarmayogi.gov.in) को सबसे पहले अपने ब्राउज़र में ओपन कर लीजिये। 
  2. यहां पर होमपेज पर आपको कैप्चा कोड दर्ज करके इसे वैलिडेट करना है। 
    • dak karmayogi homepage
  3. आपके सामने अब तरह तरह के विकल्प उपलब्ध होंगे। इनमें से SignUp के बटन पर क्लिक करें। 
  4. डायलाग बॉक्स में अब अपना मोबाईल नंबर, ईमेल आईडी, जनम तिथि और एम्प्लोयी आईडी को दर्ज कीजिये। 
    • signup dak karmayogi website
  5. Terms & Condition को स्वीकार करने के बाद अब Get OTP के बटन पर क्लिक कर दें। 
  6. आपके द्वारा दर्ज किये गए मोबाईल नंबर पर अब एक ओटीपी आपको प्राप्त होगा। 
  7. इस ओटीपी को निर्धारित बॉक्स में दर्ज करके सबमिट कीजिये।
  8. आपको अब अपना नया पासवर्ड बनाना है। 
  9. सफलतापूर्वक वेरिफिकेशन के बाद आपकी डाक कर्मयोगी पोर्टल में रजिस्ट्रेशन पूरी हो जाएगी। 

Dak Karmayogi Portal के किसी भी कोर्स में Enroll कैसे करें?

रजिस्ट्रेशन पूरी हो जाने के बाद आप इस पोर्टल पर किसी भी कोर्स में भाग ले सकते हैं। लेकिन कम जानकारी होने के कारण काफी सारे लोगों को इस प्रक्रिया के बारे में नहीं मालूम। इसीलिए अब हम आपको Dak Karmayogi Portal कोई भी कोर्स में Enroll करने के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं:

  1. पोर्टल पर साइन अप करने के बाद आपके सामने एक डैशबोर्ड ओपन हो जाएगा जहां पर तरह तरह की जानकारियां दी होंगी। 
  2. इसमें मेन्यू बार के बटन पर क्लिक करें। 
  3. यहां पर आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म पर क्लिक कर देना है।
  4. अब For OnSite या Online में से किसी भी एक विकल्प को सेलेक्ट कर लें।  
  5. इसके बाद एक नया पेज आपके सामने ओपन होगा जहां पर तरह तरह के कोर्सेज़ की जानकारी होगी। अपने इंटरेस्ट के हिसाब से आप किसी भी कोर्स को सेलेक्ट कर सकते हैं। 
  6. कोर्स को सेलेक्ट करने के बाद कुछ आवश्यक जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें। 
  7. बस इतना करते ही कोर्स में आपका Enroll पूरा हो जाएगा और आप सीखना शुरू कर सकते हैं। 

डाक कर्मयोगी पोर्टल में लॉगिन करने का तरीका 

अब अगर आपने डाक कर्मयोगी पोर्टल पर अच्छे से रजिस्ट्रेशन कर ली है तो वापिस कभी भी आप इस पोर्टल पर लॉगिन करके दोबारा से कोर्स वहीं से चालू कर सकते हैं। निम्न बताए गए तरीके के साथ आप डाक कर्मयोगी पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं:

  1. इस प्रक्रिया में आपका सबसे पहला काम है Dak Karmayogi Portal की वेबसाइट को किसी अच्छे से ब्राउज़र में ओपन करना। 
  2. होमपेज पर कैप्चा को वैलिडेट कीजिये। 
  3. अब आपको Sign In पर क्लिक करना है। 
  4. इस पेज पर अपनी एम्प्लोयी आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज करें। 
  5. यह सब के बाद Sign In के बटन पर क्लिक कर दें। 
  6. अगर आपने सारी जानकारी सही तरीके से दर्ज की है तो आपके सामने डैशबोर्ड ओपन हो जाएगा। 

Dak Karmayogi Portal 2024 संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

क्या डाक कर्मयोगी पोर्टल इस्तेमाल करने का कोई शुल्क भी है?

नहीं, आप बिना किसी शुल्क के Dak Karmayogi Portal को इस्तेमाल कर सकते हैं। 

अगर मैं अपना Dak Karmayogi Portal Password भूल जाता हूँ तो क्या करूँ?

अगर आप अपना डाक कर्मयोगी पोर्टल का पासवर्ड भूल जाते हैं तो Forgot Password के बटन पर क्लिक करके आप आसानी से पासवर्ड को रिसेट कर सकते हैं। 

क्या आम नागरिक भी इस पोर्टल का इस्तेमाल कर सकते हैं?

नहीं, इस पोर्टल का इस्तेमाल केवल डाक कर्मचारी ही कर सकते हैं। 

क्या इस पोर्टल पर सीखने का तरीका सिर्फ पढ़ाई वाला है?

नहीं, देखा जाए तो इस पोर्टल को आकर्षक और इंटरैक्टिव तरीके से डिज़ाइन किया गया है जिसमें आप वीडियो व्याख्यान, ऑनलाइन क्विज़, केस स्टडी और ई-बुक्स जैसी चीज़ों से सीख सकते हैं। 

Leave a Comment