प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है जो उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करती है। ऐसे में किसानों के लिए खुशखबरी यह है कि इस योजना की 19वीं किस्त जारी कर दी गई है जिसका किसानों को बेसब्री से इंतज़ार था।
ये राशि किसानों को खेती-बाड़ी से जुड़े खर्चों को पूरा करने में मदद करती है। इसे देखते हुए आज हम PM Kisan 19th Kist Payment के बारे में विस्तार से जानेंगे। इसके लिए यह आर्टिकल को शुरुआत से लेकर अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें।
PM Kisan Yojana Overview
योजना का नाम | प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) |
शुरुआत कब हुई | 24 फरवरी 2019 |
आर्थिक सहायता | ₹6,000 प्रति वर्ष (अब कुछ राज्यों में बढ़ी हुई) |
भुगतान किस्तें | ₹2,000 की तीन किस्तों में |
19वीं किस्त जारी होने की तारीख | 24 फरवरी 2025 |
19वीं किस्त की राशि | ₹4,000 प्रति किसान |
ऑफिशियल वेबसाइट | pmkisan.gov.in |
PM Kisan Yojana क्या है?
पीएम किसान योजना यानिकि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही एक महत्वपूर्ण योजना है जिसके अंतर्गत देश के छोटे और सीमांत किसान परिवारों को हर साल ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
यह राशि तीन बराबर किस्तों में यानिकि ₹2,000 की तीन किस्तों में दी जाती है। इससे किसान अपने कृषि संबंधित खर्चों को पूरा कर सकते हैं। बता दें कि इस बार विशेष रूप से सरकार ने 19वीं क़िस्त के रूप में ₹4000 ट्रांसफर करने का निर्णय लिया है।
पीएम किसान योजना का उद्देश्य
पीएम किसान योजना का सरल और सीधा उद्देश्य देश के छोटे और सीमांत किसान परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इससे किसान अपने खेती संबंधी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं और उनकी आय में भी वृद्धि होती है।
किसान इस योजना के द्वारा दी गई आर्थिक सहायता के द्वारा बीज, खाद, कीटनाशक और अन्य कृषि सामग्री खरीद सकते हैं। कुल मिलाकर पीएम किसान योजना किसानों को आर्थिक रूप से सुरक्षित बनाने और उन्हें साहूकारों के चंगुल से बचाने में सहायता करती है।
19th Kist Payment कब आएगी और कितनी मिलेगी?
पीएम किसान योजना की जिस 19th Kist Payment का किसानों को बेसब्री से इंतज़ार था, अब वो ख़तम हो चूका है। यानिकि 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक कार्यक्रम के द्वारा इस किस्त को जारी कर दिया है। सबसे अच्छी बात यह है कि इस बार किसानों के खातों में ₹2,000 की जगह ₹4,000 ट्रांसफर किए गए हैं।
यह 19वीं क़िस्त के तहत लगभग 9.7 करोड़ किसानों को लाभ मिला है। सरकार ने इस किस्त के लिए ₹21,000 करोड़ की राशि जारी की है जो सीधा किसानों के बैंक खातों में जमा की जा चुकी है। अगर आप भी इस योजना के लाभार्थी हैं तो आपको अपना बैंक खाता चेक कर लेना चाहिए।
पीएम किसान योजना का लाभ किसे मिलेगा?
भारत एक कृषि प्रधान देश है जिसमें अनेकों ही किसान रहते हैं। लेकिन पीएम किसान योजना का लाभ हर किसी को नहीं मिलने वाला। बल्कि इसका लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा जो इसके पात्र हैं। आईए जानते हैं पीएम किसान योजना के लिए कौनसे किसान पात्र हैं:
- आवेदक को भारत का नागरिक होना अनिवार्य है।
- वह किसान जिनके पास कम ज़मीन है, इस योजना के तहत लाभ पाने के हकदार हैं।
- किसान के नाम पर खेती योग्य भूमि होनी चाहिए।
- सरकारी नौकरी करने वाले लोग इस योजना का लाभ नहीं ले सकते।
- संस्थागत भूमि धारक भी इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं।
- जो किसान आयकर देते हैं, वे इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं।
पीएम किसान योजना के लिए जरूरी दस्तावेज़
जब आप पीएम किसान योजना के लिए आवेदन कर रहे होंगे तो आपको कुछ दस्तावेज़ों को जमा करवाने की जरूरत होगी। इससे यह सुनिश्चित हो सकेगा कि आप एक योग्य किसान हैं। आईए जानते हैं कि वह जरूरी दस्तावेज़ कौन कौनसे हैं:
- मोबाईल नंबर
- आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- भूमि दस्तावेज
- बैंक खाता विवरण
PM Kisan Yojana eKYC Verification कैसे करें?
इस बार भारत सरकार ने पीएम किसान योजना के लिए eKYC को अनिवार्य कर दिया है। अन्यथा बिना eKYC के आपकी क़िस्त अटक सकती है। ऐसे में अब हम पीएम किसान योजना के लिए eKYC के लिए वेरिफिकेशन करने के तरीके के बारे में जानेंगे:
- सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
- यहां पर होमपेज में से Farmers Corner के सेक्शन में जाकर e-KYC पर क्लिक कर दें।
- इसपर क्लिक करते ही आपने OTP based e-KYC पर क्लिक कर देना है।
- अब बॉक्स में आपको अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करना है और सर्च के बटन पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद Get Mobile OTP पर क्लिक कर दें।
- आपके मोबाईल नंबर पर एक ओटीपी आपको प्राप्त होगा, जो आपने निर्धारित बॉक्स में दर्ज कर देना है।
- एक और ओटीपी आपको आधार कार्ड से लिंक मोबाईल नंबर पर प्राप्त होगा। इसे भी बॉक्स में दर्ज करके सबमिट करें।
- इतना करते ही आपकी eKYC की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
PM Kisan Yojana 19th Kist Payment Status Check कैसे करें?
आज के डिजिटल ज़माने में पीएम किसान योजना की किस्त का स्टेटस जानना बेहद आसान हो चूका है। आप कुछ ही स्टेप्स को फॉलो करके PM Kisan Yojana 19th Kist Payment Status Check कर सकते हैं। इसके लिए आप निम्न बताए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
- इस प्रक्रिया में आपका सबसे पहला काम है PM-KISAN की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करना।
- इसके होमपेज पर Beneficiary Status पर क्लिक कर दें।
- अब अपने आधार कार्ड नंबर या फिर बैंक खाता नंबर को दर्ज कीजिये।
- यह जानकारी भरने के बाद Get Data के बटन पर क्लिक करें।
- आपका स्टेटस अब आपके सामने आ जाएगा कि क़िस्त आपके अकाउंट में आ चुकी है या नहीं।
पीएम किसान योजना को लेकर राजस्थान सरकार का बड़ा ऐलान
पीएम किसान योजना की इस 19वीं क़िस्त के साथ साथ राजस्थान राज्य के किसानों के लिए एक और बड़ी खुशखबरी है। दरअसल राजस्थान सरकार ने अपने बजट 2025-26 में घोषणा की है कि किसानों को पीएम किसान योजना के तहत सालाना ₹6,000 की जगह ₹9,000 मिलेंगे।
यह अतिरिक्त ₹3,000 की राशि राजस्थान सरकार द्वारा दी जाएगी। इस घोषणा से राज्य के किसानों को काफी लाभ होगा और उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा।
PM Kisan Yojana 19th Kist संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त कब जारी हुई?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 फरवरी 2025 को 19वीं किस्त जारी की।
इस बार किसानों को कितनी राशि मिली है?
इस बार किसानों को ₹2,000 की जगह ₹4,000 की राशि ट्रांसफर की गई है।
पीएम किसान योजना का लाभ कितने किसानों को मिला है?
PM Kisan Yojana 19th Kist का लाभ लगभग 9.7 करोड़ किसानों को मिलने वाला है।
अगर किसी किसान को 19वीं किस्त नहीं मिली तो क्या करें?
अगर किसी किसान को 19वीं किस्त नहीं मिली है तो वे अपना स्टेटस चेक करें और उन्हें अपनी eKYC पूरी करनी चाहिए।