ताडपत्री सहाय योजना गुजरात 2024: Ikhedut Portal Yojana

गुजरात में लाखों ऐसे छोटे-बड़े किसान हैं जिनकी आय खेती पर निर्भर करती है। वहीं इन किसानों की फसलों की सुरक्षा के लिए तिरपाल बेहद जरूरी होती है जो बारिश, धूप और ओलों से फसलों की रक्षा करती है। परंतु आर्थिक तंगियों की वजह से आज भी ऐसे बहुत सारे किसान हैं जो तिरपाल नहीं खरीद सकते। 

इसे देखते हुए गुजरात सरकार ने ताड़पत्री सहाय योजना की शुरुआत की है जिसकी मदद से किसानों को ताड़पत्री यानि तिरपाल खरीदने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को अंत तक पढ़िए। 

tadpatri sahay yojana gujarat

गुजरात ताड़पत्री सहाय योजना क्या है?

सरल शब्दों में समझा जाए तो गुजरात ताड़पत्री सहाय योजना राज्य के आदिवासी और कम आय वाले किसानों को तिरपाल खरीदने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करती है। यह तिरपाल किसानों की फसलों को बारिश, धूप, ओलों और दूसरे मौसमी नुकसान से बचाती है।

योजना के मुताबिक सरकार किसानों को तिरपाल खरीदने के लिए निश्चित सब्सिडी देती है जोकि किसान की आर्थिक स्थिति और उसकी जाति पर निर्भर करती है। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के किसानों को 75% तक की सब्सिडी मिलती जबकि अन्य किसान ताड़पत्री के लिए 50% तक सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं। 

ताड़पत्री सहाय योजना का उद्देश्य 

गुजरात ताड़पत्री सहाय योजना सीधा और एकमात्र लक्ष्य है राज्य के किसानों को खेती में इस्तेमाल होने वाली तिरपाल खरीदने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना। अब भले ही यह तिरपाल किसानों के लिए सस्ती हो सकती है, परंतु काफी सारे किसान आज भी तिरपाल को अफ़्फोर्ड नहीं कर पाते। 

यह एक तिरपाल ही किसानों को फसलों को प्राकृतिक आपदाओं से बचाती है और उनकी पैदावार को बढ़ाती है। किसानों को तिरपाल खरीदने के लिए कुछ निश्चित सब्सिडी मिलती है जिससे उनका एक बड़ा आर्थिक बोझ कम हो जाता है। 

ताड़पत्री सहाय योजना के लाभ एवं विशेषताएं 

गुजरात सरकार द्वारा चलाई जा रही તાડપત્રી સબસીડી યોજના की सब्सिडी और अन्य लाभ किसानों की आय बढ़ाने के लिए काफी हैं। आईए इस योजना के प्रमुख लाभ और विशेषताओं पर नज़र डालते हैं जिनके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए:

  • योजना के अनुसार कम आय वाले किसानों को तिरपाल खरीदने के लिए आर्थिक मदद की जाती है। 
  • यह आर्थिक मदद तिरपाल की कुल खरीद की कुछ सब्सिडी राशि होती है जोकि 50% से लेकर 75% तक हो सकती है। 
  • Ikhedut पोर्टल पर से आसानी से इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। 
  • तिरपाल फसलों को बारिश, ओलों, धूप और अन्य प्रतिकूल मौसम स्थितियों से बचाती है। 
  • जब किसानों की फसलों का नुकसान नहीं होगा तो उनकी आय अपने आप बढ़ेगी। 

ताड़पत्री सहाय योजना के लिए पात्रता मानदंड 

हम सभी जानते हैं कि अधिकांश किसान आज के समय में ताड़पत्री खरीदने के लिए सक्षम हैं। इसलिए गुजरात सरकार का यह लक्ष्य है कि इस योजना का लाभ उन्हीं किसानों तक पहुंचे जो इसके पात्र हैं। इसके लिए सरकार ने कुछ पात्रता मानदंड शर्तें तय की हैं जिनके बारे में जानकारी कुछ इस प्रकार से है:

  • आवेदक गुजरात राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना के लिए (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी के किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी। 
  • आवेदक के पास कृषि योग्य भूमि होनी चाहिए। 
  • किसी अन्य योजना की मदद से किसान तिरपाल सहायता ना प्राप्त कर रहा हो। 
  • सभी आवश्यक दस्तावेज़ उपलब्ध होने चाहिए। 

ताड़पत्री सहाय योजना के लिए जरूरी दस्तावेज़ 

इस योजना के आवेदन के दौरान किसानों को कुछ दस्तावेज़ जमा करने होते हैं जो उनकी पात्रता को साबित करते हैं। निम्न सूचि में आप अच्छे से देख सकते हैं कि તાડપત્રી સબસીડી યોજના के लिए कौन कौनसे दस्तावेज़ जरूरी हैं:

  • आधार कार्ड 
  • राशन कार्ड 
  • वोटर आईडी कार्ड 
  • भूमि संबंधित कागज़ात 
  • जाति प्रमाण पत्र
  • बैंक खाते का विवरण

Tadpatri Sahay Yojana Gujarat के लिए आवेदन कैसे करें?

आज के डिजिटल ज़माने में किसानों के लिए ताड़पत्री सहाय योजना के लिए आवेदन करने कोई मुश्किल काम नहीं है। गुजरात सरकार द्वारा Ikhedut Portal तैयार किया गया है जहां पर से आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। आईखेडूत पोर्टल से आप तार फेन्सिंग योजना का भी लाभ ले सकते है। चलिए इस आवेदन के तरीके के बारे में जानते हैं:

  1. सर्वप्रथम अपने ब्राउज़र में Ikhedut पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन कर लीजिये। (Link)
  2. ikhedut tadpatri sahay
  3. यहां पर होमपेज में Schemes के सेक्शन में चले जाएं। 
  4. अगले पेज पर आपको ‘कृषि योजनाओं के लिए यहां पर क्लिक करें’ के विकल्प को सेलेक्ट कर लेना है। 
  5. इसके बाद आपके सामने गुजरात सरकार द्वारा चलाई जा रही तरह तरह की योजनाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध हो जाएगी। 
  6. इनमें से ताड़पत्री योजना के विकल्प पर क्लिक करें। 
  7. आपके सामने अब अलग अलग श्रेणियां होंगी। आप जिस भी श्रेणी से संबंध रखते हैं तो उसपर क्लिक कर दीजिये। 
  8. अपने मोबाईल नंबर के साथ अब आपको पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करनी है। 
  9. लॉगिन करते ही आपके सामने एक फॉर्म उपलब्ध हो जाएगा। इस फॉर्म में आपको मांगी गई सारी जानकारी सही सही दर्ज करनी है और जरूरी दस्तावेज़ भी अपलोड करने हैं। 
  10. अब जब आप सबमिट के बटन पर क्लिक करेंगे तो ताड़पत्री सहाय योजना के लिए आपका आवेदन पूरा हो जाएगा। 

Tadpatri Sahay Yojana Application Status चेक कैसे करें?

Ikhedut Portal केवल Tadpatri Sahay Yojana के लिए आवेदन करने की ही नहीं, बल्कि ये अपने आवेदन के एप्लीकेशन स्टेटस को भी चेक करने की सुविधा देता है। आईए जानते हैं कि कैसे आप इस योजना के एप्लीकेशन स्टेटस को चेक कर सकते हैं:

  1. आपने सबसे पहले तो Ikhedut Portal की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन कर लेना है। 
  2. इसके होमपेज पर ही आपको ‘અરજીનું સ્ટેટસ તપાસવા/ રીપ્રિન્ટ લેવા માટે અહીં ક્લિક કરો’ का ऑप्शन मिलेगा जिसपर आपको क्लिक करना है। 
  3. अब आपको कुछ आवश्यक जानकारी दर्ज करनी है और एप्लीकेशन स्टेटस भी दर्ज कर देना है। 
  4. सबमिट पर क्लिक करने पर आपके आवेदन की स्थिति स्क्रीन पर आपके सामने उपलब्ध हो जाएगी। 

તાડપત્રી સબસીડી યોજના की Subsidy राशि 

जैसा कि हम जान चुके हैं कि इस योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी राशि किसान की जाति और आर्थिक स्थिति के आधार पर अलग हो सकती है। तो अब हम ताड़पत्री सहाय योजना की सब्सिडी को अच्छे से समझने वाले हैं:

जाति सहायता राशि
अनुसूचित जाति (एजीआर-4) तिरपाल की कुल लागत का 75% या ₹1875, जो भी कम हो
अनुसूचित जनजाति (एजीआर-14) तिरपाल की कुल लागत का 75% या ₹1875, जो भी कम हो
अनुसूचित जनजाति (एजीआर-3) तिरपाल की कुल लागत का 75% या ₹1875, जो भी कम हो
सामान्य श्रेणी (एजीआर-2) तिरपाल की कीमत का 50% या ₹1250, जो भी कम हो
एनएफएसएम (तिलहन और ऑयल पाम) तिरपाल की लागत का 50% या ₹1250, जो भी कम हो

 

Tadpatri Sahay Yojana 2024 संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

क्या इस योजना के तहत मुझे किसी विशेष दुकान से ही तिरपाल खरीदनी होगी?

इस योजना के तहत तिरपाल आपको सरकार द्वारा अनुमोदित विक्रेताओं से ही खरीदनी होगी। 

मैं ताड़पत्री सहाय योजना के लिए आवेदन कैसे कर सकता हूँ?

आप iKhedut की आधिकारिक वेबसाइट या फिर नज़दीकी कृषि विभाग कार्यालय में जाकर इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

Tadpatri Sahay Yojana की अंतिम तिथि क्या है?

हर साल इस योजना की अंतिम तिथि 22 दिसंबर को होती है। उससे पहले पहले आपको इस योजना के लिए आवेदन कर देना चाहिए। 

आवेदन स्वीकार होने के बाद मुझे सब्सिडी राशि कब मिलेगी?

आवेदन के स्वीकार हो जाने के बाद आपको 1 से 3 हफ़्तों के भीतर सब्सिडी राशि प्राप्त हो जाती है। 

Leave a Comment