राज किसान साथी पोर्टल 2024: लॉगिन, रजिस्ट्रेशन, आवेदन कैसे करें?

इससे बिलकुल इनकार नहीं किया जा सकता कि राजस्थान सरकार राज्य के किसानों तक कृषि सेवाएं पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। लेकिन इसमें एक बड़ी समस्या ये है कि इन सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए जगह जगह पर भटकना पड़ता है। 

इससे निपटने के लिए राजस्थान सरकार ने राज किसान साथी पोर्टल को लांच किया है जिससे किसान मंडी की जानकारी से लेकर सरकारी योजनाओं के आवेदन तक की हर कृषि सेवा घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं। इस पोर्टल के बारे में आज हम हर तरह की जानकारी प्राप्त करेंगे। इसलिए यह आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें। 

Raj Kisan Sathi

राज किसान साथी पोर्टल क्या है और यह कब लांच हुआ था?

राज किसान साथी, राजस्थान के किसानो की सुविधा के लिए सरकार द्वारा बनाया गया एक ऑनलाइन प्लेटफार्म है जिसे 18 सितंबर 2021 को तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा लॉन्च किया गया था। इस पोर्टल पर से राजस्थान के सभी छोटे बड़े किसान कृषि सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं जिसमें मंडी के भाव देखना, सरकारी योजना के लिए आवेदन और फसलों की जानकारी आदि शामिल हैं। 

यानि किसान अब घर बैठे ही कृषि संबंधित सारी सेवाएं ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। आपको बस आधिकारिक पोर्टल को ओपन करना है और जो सेवा आप प्राप्त करना चाहते हैं उसे चुन लेना हैं। राज किसान साथी पोर्टल राज्य के लाखों किसानों की ज़िंदगी को आसान बना दिया है जिसका लाभ आप भी ले सकते हैं। 

राज किसान साथी पोर्टल के लाभ एवं विशेषताएं 

विभिन्न कृषि सम्बंधित योजनाओ का आवेदन, एप्लीकेशन स्टटस चेक करना, फसल की बाजार कीमत का पता लगाना जैसी कई सुविधाए और लाभ इस किसान साथी पोर्टल से मिल सकते है। कृषि कार्यों को सरल बनाने के लिए यह पोर्टल केवल सूचनाओं का ही भंडार नहीं है, बल्कि राज किसान साथी पोर्टल और भी कई सुविधाएं और लाभ प्रदान करता है। आईए इस पोर्टल के लाभ और विशेषताओं को विस्तार से जानते हैं:

  • इस पोर्टल पर से किसान किसान कृषि योजनाओं, सरकारी अनुदानों, कृषि ऋण, कृषि बीमा, सिंचाई सुविधाओं, बाजार मूल्यों, कृषि तकनीकों, मौसम पूर्वानुमान आदि का लाभ घर बैठे ही ऑनलाइन ले सकते हैं। 
  • इससे किसानों के बहुत सारे समय और मेहनत की बचत होती है। 
  • पोर्टल हिंदी और अंग्रेजी, दोनों ही भाषाओँ में उपलब्ध है। 
  • यूज़र इंटरफ़ेस इसका बहुत ही सरल है जिसकी वजह से हर कोई इसका इस्तेमाल बड़ी ही आसानी से कर सकता है। 
  • समय समय पर कृषि से संबंधित नवीनतम जानकारी अपडेट की जाती है जिससे किसान बेहतर कृषि निर्णय लेने में सक्षम होते हैं।
  • चैटबॉट या वीडियो कॉल सुविधा के माध्यम से कृषि विशेषज्ञों से संपर्क कर सकते हैं। 

Raj Kisan Sathi पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन एवं लॉगिन कैसे करें?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राजस्थान किसान साथी पोर्टल का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले इसपर पंजीकरण करना आवश्यक है। लेकिन अच्छी बात ये है कि यह प्रक्रिया बेहद सरल है और इसमें ज़्यादा समय भी नहीं लगता। निम्न आप देख सकते हैं कि किस तरह से इस प्लेटफार्म पर पंजीकरण किया जा सकता है:

  1. अपने मोबाईल या कंप्यूटर के किसी भी बढ़िया ब्राउज़र में सबसे पहले किसान साथी पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन कर लें। 
  2. यहां पर होमपेज में ‘किसान/नागरिक लॉग इन’ के विकल्प पर क्लिक करें। 
  3. Kisan Nagarik Login Raj Kisan Sathi
  4. आपके सामने ‘एसएसओ आईडी का उपयोग करके लॉगिन करें’ और ‘जनाधार आईडी का उपयोग करके लॉगिन करें’ के दो विकल्प होंगे। 
  5. इनमें से जिसके साथ भी आप पंजीकरण करना चाहते हैं उसपर क्लिक करें और आवश्यक जानकारी दर्ज करके सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें। 
  6. अब आपके रेजिस्टर्ड मोबाईल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा। 
  7. निर्धारित बॉक्स में इस ओटीपी को दर्ज कीजिये। 
  8. अब जब आप सबमिट के बटन पर क्लिक करेंगे तो पोर्टल पर आपका पंजीकरण पूरा हो जाएगा। 
  9. यहां पर आपको यह भी जान लेना चाहिए कि इसी प्रक्रिया को फॉलो करके आप पोर्टल पर लॉगिन भी कर  सकते हैं।

राज किसान साथी पर किसी भी योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

राजस्थान सरकार ने इस पोर्टल को इतने बेहतरीन तरीके से तैयार किया है कि आप राज्य की विभिन्न सरकारी योजनाओं के लिए आवेदन इसी पोर्टल पर से कर सकते हैं। राजस्थान तारबंदी योजना का आवेदन भी किसान साथी पोर्टल से ही होता है। इसके लिए आप निम्न बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  1. आपको सबसे पहले राज किसान साथी पोर्टल को ओपन करना होगा। 
  2. इस पोर्टल का वेब एड्रेस rajkisan.rajasthan.gov.in है। (Link)
  3. इसके होमपेज पर मेन्यू बार में किसान के विकल्प पर क्लिक करें।
  4. अब आपके सामने विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध हो जाएगी।
  5. Raj Kisan Sathi Yojana List
  6. इनमें से जो भी योजना के लिए आप आवेदन करना चाहते हैं, उसपर क्लिक कीजिये। 
  7. यदि पोर्टल पर आपने लॉगिन नहीं किया है तो लॉगिन प्रक्रिया पूरी करें। 
  8. raj kisan sathi login
  9. इसके बाद आपके सामने फॉर्म उपलब्ध हो जाएगा, जिसमें मांगी गई सारी जानकारी आपको सही सही दर्ज करनी है। 
  10. साथ ही सभी जरूरी दस्तावेज़ों को भी अपलोड कर दें। 
  11. सबमिट पर क्लिक करते ही योजना के लिए आपका आवेदन पूरा हो जाएगा। 

Raj Kisan Sathi पर कोई भी Yojana Application Status चेक कैसे करें?

राजस्थान किसान साथी की सबसे बड़ी ख़ासियत ये है कि किसी योजना के लिए आवेदन करने के बाद आप इसी पोर्टल पर से अपने आवेदन की स्थिति देख सकते हैं। ऐसे में अब हम Raj Kisan Sathi पर अपने Yojana Application Status को देखने के तरीके के बारे में जानेंगे:

  1. इस प्रक्रिया में आपका सबसे पहला काम है राज किसान पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करना। 
  2. यह पोर्टल के “किसान/नागरिक लॉगिन” के सेक्शन में आपको आवेदन की स्थिति जानें का विकल्प मिलेगा जिसपर आपको क्लिक करना है। 
  3. इस विकल्प का नाम “आवेदन की स्थिति जांचे” लिखा होगा।
  4. अगले पेज पर आपको निम्न जानकारी अच्छे से दर्ज करनी है:
    • Type – Subsidy 
    • Department – Agriculture 
    • Scheme – Irrigation Pipeline
  5. अब अपने एप्लीकेशन नंबर को दर्ज करके सबमिट पर क्लिक कर दें। 
  6. इसके तुरंत बाद आपके आवेदन की स्थिति स्क्रीन पर उपलब्ध हो जाएगी। 

राजकिसान साथी योजना लिस्ट

1. खेत तलाई योजना: किसानों को अपने खेत में तालाब खुदवाने के लिए लागत की 90% तक की सब्सिडी मिलती है।

2. सिंचाई पाइपलाइन योजना: सिंचाई के लिए पाइपलाइन खरीदने पर सब्सिडी दी जाती है।

3. तारबंदी योजना: योजना एक आर्थिक सहाय है जो की खेतो में तारबंदी करवाने पर सरकार द्वारा सब्सिडी के रूप में किसानो को दी जाती है

राज किसान साथी पोर्टल का उद्देश्य 

पहले के समय में होता ये था कि जब राजस्थान के किसानों को कोई कृषि सुविधा का लाभ उठाना होता था तो उन्हें जगह जगह पर भटकना पड़ता था। इससे न केवल किसानों का समय व्यर्थ होता था बल्कि उनकी आय पर भी प्रभाव पड़ता था। सरकारी कर्मचारियों को भी इसमें कई मुश्किलें आती थीं। 

इसे मद्देनज़र रखते हुए राजस्थान किसान साथी पोर्टल को लांच किया गया है जिसका मुख्य उद्देश्य राज्य के किसानों को कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना और उनकी आय में बढ़ोतरी करना है। इसीलिए यह पोर्टल किसानों को विभिन्न प्रकार की कृषि सेवाएं प्रदान करता है जिससे उन्हें सशक्त बनने में भी मदद मिलती है। 

राज किसान साथी ऐप  

किसानों के लिए राजस्थान सरकार ने सिर्फ केवल वेबसाइट ही नहीं बल्कि राज किसान साथी ऐप को भी लांच किया है। यह मोबाईल एप्लीकेशन उन किसानों के लिए बहुत ही बढ़िया है जो नियमित रूप से कृषि के साथ अपडेट रहना चाहते हैं। 

सरल इंटरफ़ेस वाला यह ऐप फसल बीमा योजनाओं, कृषि ऋण और अनुदानों के लिए आवेदन करने, मिट्टी परीक्षण करवाने और बीज एवं उर्वरक आदि की तरह तरह की सुविधाएं प्रदान करता है। किसान अपने मोबाईल में Google Play Store या Apple App Store द्वारा आसानी से राज किसान साथी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। 

राज किसान साथी की HelpLine 

किसानों को अगर राज किसान साथी का उपयोग करने में किसी भी तरह की समस्या आती है तो वे आसानी से हेल्पलाइन नंबर और ईमेल का उपयोग करके सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इन सभी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी कुछ इस प्रकार है:

  • सहायता केंद्र 1: 0141-2927047
  • सहायता केंद्र 2: 0141-2922613
  • ईमेल:[email protected]
  • कक्ष सं0 114, पंत कृषि भवन, जनपथ, जयपुर 302005

Raj Kisan Sathi संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

राज किसान साथी पोर्टल कब लांच हुआ?

राज किसान साथी पोर्टल को 18 सितंबर 2021 को लांच किया गया था। 

राज किसान साथी की आधिकारिक वेबसाइट कौनसी है?

राज किसान साथी पोर्टल की आधिकारिक https://rajkisan.rajasthan.gov.in/ है। 

Raj Kisan Sathi का लाभ किसे मिलेगा?

राजस्थान के सभी छोटे बड़े किसानों को राज किसान साथी का लाभ मिलने वाला है। 

क्या राज किसान साथी का कोई मोबाईल ऐप भी है?

जी बिलकुल, राज किसान साथी की मोबाईल एप्लीकेशन Google Play Store और App Store पर उपलब्ध है जिसे आप आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। 

Leave a Comment