PM Pranam Yojana 2024: उद्देश्य, हेतु और सब्सिडी

भारत एक कृषि प्रधान देश है जहां पर किसान और उसकी फसल की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है। लेकिन बीते कुछ समय से काफी सारे किसान रासायनिक उर्वरकों का इस्तेमाल जरूरत से ज़्यादा करने लगे हैं जो न केवल हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक है, बल्कि ये मिट्टी की गुणवत्ता को भी कम करते हैं। 

इस बड़ी चुनौती का सामना करने के लिए भारत सरकार लेकर आई है प्रधानमंत्री प्रणाम योजना जिससे किसानों को प्राकृतिक और जैविक खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। आज हम PM Pranam Yojana के बारे में विस्तारपूर्वक जानेंगे। इसलिए ये आर्टिकल को शुरुआत से लेकर अंत तक पढ़ें। 

PM Pranam Yojana

PM Pranam Yojana क्या है?

प्रधानमंत्री प्रणाम योजना भारत सरकार की ऐसी पहल है जिसकी मदद से किसानों को जैविक खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। बता दें कि इस योजना को प्रधानमंत्री प्रमोशन ऑफ अल्टरनेटिव न्यूट्रिएंट्स फॉर एग्रीकल्चर मैनेजमेंट योजना के नाम से भी जाना जाता है। 

किसानों को इस योजना की मदद से जैविक खाद और सूक्ष्म पोषक तत्वों पर 50% तक की सब्सिडी मिलती है जिससे वो कम लागत के साथ जैविक खेती कर सकते हैं। इसके साथ ही किसानों को जैविक खेती की ट्रेनिंग भी दी जाती है ताकि किसान बेहतर तरीके से खेती कर सकें। इस तरह के कई लक्ष्य इस योजना में शामिल हैं। 

पीएम प्रणाम योजना की सब्सिडी 

पीएम प्रणाम योजना के बारे में जानकर काफी सारे किसानों के मन में सवाल आता है कि इसमें हमें कितनी सब्सिडी मिलेगी। ऐसे में आपको बता दें कि इस योजना तहत किसानों को जैविक खाद, बीज और कृषि उपकरण खरीदने पर 50% तक की सब्सिडी मिलती है। यानि जैविक खेती उत्पाद आपको आधी कीमत में मिलने वाले हैं। इसी से ज़ाहिर होता है कि किसानों के लिए ये योजना बहुत ही लाभदायक है। 

PM Pranam Yojana के लिए आवेदन कैसे करें?

पात्र किसान बहुत ही सरल प्रक्रिया के साथ PM Pranam Yojana के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऐसे में अब हम आपको स्टेप बॉय स्टेप बताएंगे कि किस तरह से आप पीएम प्रणाम योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले तो आपको अपने नज़दीकी KVK या कृषि विभाग कार्यालय में जाना होगा। 
  2. वहां पर से पीएम प्रणाम योजना का फॉर्म प्राप्त कीजिये। 
  3. इस फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी को सावधानीपूर्वक दर्ज करें। 
  4. साथ ही कुछ जरूरी दस्तावेज़ों को भी अटैच कर दें। 
  5. दस्तावेज़ों सहित ये फॉर्म कार्यालय में जमा करवाएं। 
  6. अब अधिकारी आपके द्वारा दर्ज की गई जानकारी की जांच करेंगे। 
  7. अगर सब कुछ सही है तो आपके आवेदन को स्वीकार कर लिया जाएगा। 
  8. इस तरह से आप पीएम प्रणाम योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

पीएम प्रणाम योजना का उद्देश्य 

वैसे तो पीएम प्रणाम योजना कई सारे उद्देश्यों के साथ काम कर रही है। लेकिन इसका मुख्य उद्देश्य है रासायनिक उर्वरकों के बहुत ज़्यादा हो रहे उपयोग को कम करना और और अच्छी किस्म की जैविक खाद पर सब्सिडी देकर मिट्टी की उर्वरता को बढ़ाना है। 

इसलिए यह योजना में जैविक खाद, बीज मुहैया कराना और नई खेती तकनीकों को अपनाने के ट्रेनिंग प्रदान करना आदि शामिल है। इससे ज़मीन तो स्वस्थ रहेगी ही पर साथ ही साथ किसानों की कमाई में भी इज़ाफ़ा होगा। कुल मिलाकर ये योजना किसानों और हम सब के लिए फायदेमंद है। 

PM Pranam Yojana रासायनिक खात के उपयोग को कम करने के लिए बनाई गई है।
Full Form कृषि प्रबंधन हेतु वैकल्पिक पोषक तत्वों का संवर्धन
उद्देश्य खात के संतुलित उपयोग को प्रोत्साहित करना।

पीएम प्रणाम योजना के लाभ एवं विशेषताएं 

दरअसल पीएम प्रणाम योजना न केवल किसानों की आर्थिक स्थिति मज़बूत करती है, बल्कि ये खेती के नए सकारात्मक बदलाव लाने में भी सक्षम है। इसलिए यह योजना के हमें कई सारे लाभ मिलते हैं, जिनमें से कुछ प्रमुख लाभ निम्न बताए गए हैं:

  • किसानों को जैविक खाद और बीज खरीदने पर 50% सब्सिडी दी जाती है। 
  • जैविक खेती के लिए किसानों को ट्रेनिंग भी दी जाती है। 
  • योजना पूरे भारत में उपलब्ध है जिसका मतलब है कि देश का हर पात्र किसान इसका लाभ उठा सकता है। 
  • उत्पादों के लिए किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध करवाया जाता है। 
  • जैविक फसलों की वजह से हमारे स्वास्थ को भी लाभ होता है। 

प्रधानमंत्री प्रणाम योजना के लिए पात्रता 

भारत सरकार का ये लक्ष्य है कि प्रधानमंत्री प्रणाम योजना का लाभ ज़्यादा से ज़्यादा किसानों तक पहुँच पाए। लेकिन इसका लाभ केवल पात्र किसान ही उठा सकते हैं। निम्न बताए गए पात्रता मानदंडों को देखकर आप जान सकते हैं कि ये पात्र किसान कौन होंगे:

  • किसान भारत का नागरिक होना चाहिए। 
  • खेती लायक जमीन होनी चाहिए। 
  • जैविक खेती की थोड़ी बहुत जानकारी होनी चाहिए। 
  • किसान पहले से किसी अन्य योजना का लाभ न ले रहा हो। 
  • सभी दस्तावेज़ उपलब्ध होने चाहिए। 

पीएम प्रणाम योजना के लिए जरूरी दस्तावेज़ 

यहां पर आपको जान लेना चाहिए कि पीएम प्रणाम योजना के लिए आवेदन करते समय आपको कुछ दस्तावेज़ जमा करने होते हैं जो आपकी पहचान ज़ाहिर करते हैं। तो चलिए जानते हैं कि पीएम प्रणाम के लिए कौन कौनसे दस्तावेज़ जरूरी होते हैं:

  • चालु मोबाईल नंबर 
  • आधार कार्ड 
  • दो पासपोर्ट साइज़ फोटो 
  • जमीन के स्वामित्व का प्रमाण
  • जाति प्रमाण (अगर लागू हो)
  • बैंक खाता विवरण 

PM Pranam Yojana  संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

प्रधानमंत्री प्रणाम योजना के बारे में अधिक जानकारी कहाँ से मिल सकती है?

आप इस योजना के बारे में अधिक जानकारी कृषि मंत्रालय की वेबसाइट https://agriwelfare.gov.in/ पर से प्राप्त कर सकते हैं। 

क्या PM Pranam Yojana केवल छोटे किसानों के लिए ही है?

नहीं, PM Pranam Yojana भारत के सभी किसानों के लिए उपलब्ध है। 

क्या इस योजना की सब्सिडी राशि तय है?

नहीं, इस योजना के तहत आपको अलग अलग उत्पादों के लिए अलग सब्सिडी मिल सकती है। 

PM Pranam Yojana की घोषणा किसने की थी?

पीएम प्रणाम योजना की घोषणा वित्तीय मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा की गई थी। 

Leave a Comment