डॉ. आंबेडकर आवास योजना 2024: Eligibility, Online Form, Documents

रोटी, कपडा और मकान – ये तीन चीज़े इंसान की बुनियादी ज़रूरतें है। इसमें से मकान / घर इंसान को ठंडी, गर्मी और वर्षा से बचता है और इसी लिए एक रहने लायक घर होना बहोत ही आवश्यक है। भारत में कई लोग ऐसे है जिनके घर जर्जरित अवस्था में है और उन घरो को मरम्मत की ज़रुरत है लेकिन लोगो के पास मकान की मरम्मत करवाने के लिए पैसे नहीं होते। इसी समस्या के निवारण स्वरूप, घर की मरम्मत में सहायता के लिए सरकार ने एक योजना निकली है जिसका नाम है “डॉ. आंबेडकर आवास योजना“।

आज भले ही गुजरात राज्य बहुत ही तेज़ी से प्रगति की राह पर चल रहा है। लेकिन आज भी राज्य में अनुसूचित जाति और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के ऐसे बहुत सारे लोग हैं जिनके पास अपना पक्का मकान तक नहीं है। ऐसे ही लोगों के लिए गुजरात सरकार डॉ. भीमराव अंबेडकर आवास योजना लेकर आई है। 

इस योजना की मदद से राज्य उन लोगों को ₹1,20,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है जिनके पास अपना मकान तो है, लेकिन वह रहने लायक नहीं है। तो ऐसे में हम Dr. Ambedkar Awas Yojana को अच्छे से समझेंगे। इसलिए यह आर्टिकल को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें। 

Dr. Ambedkar Awas Yojana

डॉ. अंबेडकर आवास योजना का उद्देश्य  

देखा जाए तो डॉ. भीमराव डॉ. अंबेडकर आवास योजना का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति (SC) समुदाय के ऐसे लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है जिनके वर्तमान घर रहने लायक नहीं बचे हैं। इस आर्थिक राशि का इस्तेमाल अपने वर्तमान आवास का नवीनीकरण करने के लिए किया जा सकता है। 

बता दें कि इस योजना में ₹1,20,000 की राशि में तीन किस्तों में दी जाती है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि राशि का उपयोग वास्तविक निर्माण कार्यों में किया जा रहा है। सरल शब्दों में हम समझें तो यह योजना न केवल गरिमापूर्ण जीवन जीने का अवसर देती है बल्कि साथ ही साथ रहने की स्थिति में भी सुधार लाती है। 

डॉ. अंबेडकर आवास योजना के लाभ : Benefits Of Dr. Ambedkar Awas Yojana

डॉ. अंबेडकर आवास योजना उन परिवारों को बहुत सारे लाभ देती है जिनके पास रहने के लिए अपना पक्का और सुरक्षित घर नहीं है। आईए इस योजना के कुछ प्रमुख लाभ जानते हैं:

  • इस योजना में अपने घरों का नवीनीकरण करने के लिए ₹1,20,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। 
  • यह राशि तीन अलग-अलग किश्तों में प्रदान की जाएगी। 
  • आवास में सुधार की वजह से परिवारों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति में भी सुधार होता है। 
  • अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों को आत्म-सम्मान और गरिमा की भावना मिलती है। 
  • योजना के लिए आवेदन करना बहुत ही आसान है। 
  • सहायता राशि सीधे आवेदक के बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) से जमा कर दी जाती है। 

डॉ. अंबेडकर आवास योजना के नियम एवं शर्तें  

अगर आप डॉ. अंबेडकर आवास योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको सही से इसके नियम व शर्तों के बारे में जानकारी होनी चाहिए। क्योंकि पात्र लोगों को ही इस योजना का लाभ मिलने वाला है। ऐसे में अब हम Dr. Ambedkar Awas Yojana के नियम व शर्तों के बारे में विस्तार से जानेंगे:

  •  गुजरात राज्य के मूल निवासी इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। 
  • आयु आवेदक की कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिए। 
  • आवेदक अनुसूचित जाति (SC) समुदाय से संबंधित होना चाहिए।
  • बीपीएल कार्ड भी आवेदक के पास उपलब्ध होना चाहिए। 
  • किसी अन्य योजना के तहत आवेदक को पहले से आवास नहीं मिला होना चाहिए। 
  • वार्षिक आय आवेदक की ग्रामीण क्षेत्रों में ₹6,00,000/- और शहरी क्षेत्रों में ₹8,00,000/- से ज़्यादा नहीं होनी चाहिए। 
  • योजना द्वारा बनाए गए आवास पर ‘डॉ. अंबेडकर आवास योजना’ की एक पट्टिका लगाईं जाएगी। 
  • लाभार्थी अगर  शौचालय निर्माण के लिए भी पात्र है तो उसे ₹12,000 की अतिरिक्त राशि प्रदान की जाने वाली है। 

डॉ. अंबेडकर आवास योजना के लिए जरूरी दस्तावेज़ : Important Documents

सरल तरीके से आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए हमें कुछ जरूरी दस्तावेज़ भी चाहिए होते हैं ताकि बाद में कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। निम्न आप देख सकते हैं कि कौन कौनसे दस्तावेज़ डॉ. अंबेडकर आवास योजना के लिए चाहिए होते हैं:

  • आधार कार्ड 
  • राशन कार्ड 
  • जाति प्रमाण पत्र 
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • निवास प्रमाण पत्र 
  • आय प्रमाण पत्र 
  • भवन निर्माण प्रमाण पत्र
  • वर्तमान घर की तस्वीरें 
  • स्व घोषणा पत्र (Self Declaration)
  • बैंक खाता विवरण 

Dr. Ambedkar Awas Yojana 2024 के लिए आवेदन कैसे करें?

इस योजना के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि आप ई-समाज कल्याण पोर्टल की मदद से बड़ी ही सरल प्रक्रिया के साथ आवेदन कर सकते हैं। इस आवास योजना की सम्पूर्ण माहिती sje.gujarat.gov.in नाम की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। यह वेबसाइट, सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग द्वारा मैनेज की जाती है। यहाँ पर आपको इस योजना के बारे में गुजराती भाषा में माहिती मिल सकती है। निम्न बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके Dr. Ambedkar Awas Yojana के लिए आवेदन किया जा सकता है:

How to apply Online for Dr. Ambedkar Avas Yojana

  1. अपने ब्राउज़र में सबसे पहले तो ई-समाज कल्याण के आधिकारिक पोर्टल को ओपन कर लीजिये। 
  2. The official website for E samaj kalyan portal is Esamajkalyan.gujarat.gov.in. (Link)
  3. इसमें अपनी यूज़र आईडी और पासवर्ड के साथ लॉगिन करें। अगर आईडी नहीं है तो New User के बटन पर क्लिक करके नई आईडी भी बना सकते हैं। 
  4. Palak Mata Pita Registration
  5. लॉगिन करने के बाद Menu Bar में Director Scheduled Caste Welfare के बटन पर क्लिक करें। 
  6. अगले पेज पर गुजरात राज्य की तरह तरह की योजनाएं और उनके नाम आपके सामने उपलब्ध हो जाएंगे। 
  7. इसमें Dr. Ambedkar Awas Yojana विकल्प भी उपलब्ध होगा जिसपर आपको क्लिक करना है। 
  8. अब एक नया पेज आपके सामने ओपन हो जाएगा। इसमें आपको अपनी कुछ निजी जानकारी दर्ज करनी है। 
  9. आपको यह भी दर्ज करना है कि आपका घर रहने लायक है भी या नहीं। 
  10. अब अगर आपने सारी जानकारी सही तरीके से दर्ज कर दी है तो Save के बटन पर क्लिक करें। 
  11. अब एक फॉर्म आपके सामने उपलब्ध हो जाएगा। इसे प्रिंट करवा लीजिये। 
  12. इस फॉर्म को आपने जरूरी दस्तावेज़ों को अटैच करके नज़दीकी जिला कार्यालय में जमा करवा देना है। 
  13. अधिकारी अब आपके द्वारा दी जानकारी की जांच-पड़ताल करेंगे। 
  14. अगर आप योग्य पाए जाते हैं तो आपके बैंक खाते में राशि डाल दी जाएगी जिससे आप अपने घर का नवीनीकरण करवा सकते हैं। 

Dr. Ambedkar Awas Yojana Application Status Check कैसे करें? 

आवेदन करने के बाद आप घर बैठे ही अपने Dr. Ambedkar Awas Yojana के एप्लीकेशन स्टेटस को जान सकते हैं। इसके लिए आपको निम्न बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा:

  1. ई-समाज कल्याण पोर्टल को सबसे पहले अपने मोबाईल में ओपन करिये। 
  2. इस होमपेज को जब आप स्क्रॉल करोगे तो नीचे आपको Your Application Status का बटन मिलेगा। इसपर क्लिक कीजिये। 
  3. अब एक नया पेज आपके सामने ओपन हो जाएगा। 
  4. इसमें एप्लीकेशन नंबर और आवेदक की जनम तिथि को दर्ज करिये। बता दें कि एप्लीकेशन नंबर आपको आवेदन के समय मिलता है। 
  5. अब आपको सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है। 
  6. क्लिक करते ही आपके डॉ. अंबेडकर आवास योजना आवेदन की स्थिति आपके सामने उपलब्ध हो जाएगी। 

डॉ. अंबेडकर आवास योजना की किश्त 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डॉ. अंबेडकर आवास योजना की सहायता राशि एक साथ ही नहीं, बल्कि अलग अलग किश्तों के रूप में दी जाती है। निम्न आप देख सकते हैं कि कौनसे चरण पर कितनी राशि दी जाने वाली है:

किश्त  राशि 
प्रथम ₹40,000
द्वितीय ₹60,000
तृतीय ₹20,000

 

डॉ. अंबेडकर आवास योजना संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

डॉ. अंबेडकर आवास योजना का लाभ किसे मिलेगा?

गुजरात राज्य के अनुसूचित जाति और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों को इस योजना का लाभ मिलने वाला है। 

Dr. Ambedkar Awas Yojana किस विभाग द्वारा चलाई जा रही है?

यह योजना दरअसल निदेशक अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रही है। 

डॉ. अंबेडकर आवास योजना का फॉर्म कहाँ से मिलेगा?

ई-समाज कल्याण पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर से आप डॉ. अंबेडकर आवास योजना का फॉर्म प्राप्त कर सकते हो। 

क्या इस योजना का लाभ उठाने के लिए कोई आयु सीमा है?

हाँ, इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक की आयु 21 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। 

Leave a Comment